फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Information about books will be available on one click in the state library

राजकीय पुस्तकालय में एक क्लिक पर मिलेगी किताबों की जानकारी

Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Information about books will be available on one click in the state library
जिले के राजकीय पुस्तकालय में अब किताबों की जानकारी के लिए विद्यार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक क्लिक पर विद्यार्थियों को सभी जरूरी किताबों की जानकारी मिल जाएगी। इसके लिए पुस्तकालय का आधुनिकीकरण कराए जाने की क वायद शुरू हो गई है। इसके अलावा पुस्तकालय में आने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष सुविधा रहेगी, जिससे कि उन्हें यहां बैठकर पढ़ाई करने में असुविधा न हो।
विज्ञापन

एलटी कॉलेज परिसर में गेट के पास बने पुस्तकालय के जीर्णोद्धार के साथ ही यहां अब अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। छात्रों की सुविधा को देखते हुए कं प्यूटर लगाए जाने, किताबों की सभी सूचनाएं ऑनलाइन दर्ज करने, छात्रों के बैठकर पढ़ाई करने के लिए कुर्सियां, मेज आदि की व्यवस्था की जा रही है। खास बात यह है कि यहां आने वाले दिव्यांग छात्राें के लिए ऑडियो विजुअल व्यवस्था भी रहेगी। जिससे कि वह किसी भी किताब के बारे में जानकारी आसानी से हासिल कर सकें। पुस्तकालय प्रभारी कंचन परिहार का कहना है कि पुस्तकालय की सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। इसमें डिजिटलाइजेशन के साथ ही अन्य व्यवस्था भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed