{"_id":"65b2dd1eaf3652a137024fd7","slug":"information-about-beneficial-schemes-given-in-the-exhibition-varanasi-news-c-313-1-svns1023-109761-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: प्रदर्शनी में लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: प्रदर्शनी में लाभकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी रायफल क्लब के परिसर आयोजित है। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए है। प्रदर्शनी में प्रेरणा कैंटिन, कृषि, गन्ना, पशु पालन, मत्स्य, दुग्ध, जिला उद्यान, भूमि संरक्षण, पर्यटन, महिला कल्याण के स्टॉल लगे हैं। इसमें बृहस्पतिवार को प्रदर्शनी देखने पहुंचे लाेगों को विभागों ने अपनी- अपनी लाभकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
रकसहा और मिर्चा में हुआ मुकाबला
रेवतीपुर। सुहवल गांव स्थित इंटर कालेज के खेल मैदान में आजाद स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में 53वीं अंतरराज्यीय स्व. गणेश राय एवं प्रभुनारायण राय मेमोरियल फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खबर लिखे जाने तक रकसहा और मिर्चा के बीच देर शाम तक जारी रहा। संवाद
बैठक में कार्यक्रम पर हुई चर्चा
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की कचहरी स्थित पार्टी कार्यालय समता भवन पर हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर गणतंत्र दिवस 26 जनवरी से एक पखवाड़े तक सभी विधान सभा क्षेत्रों के सभी सेक्टरों में आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में मनयोग से लग जाए। संवाद