फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Influencer of Varanasi said Social media has given recognition increasing value of Kashi

अमर उजाला संवाद: बनारस के इंफलुएंसर बोले- सोशल मीडिया ने दिलाई पहचान, बढ़ा रहे काशी का मान

Sun, 11 Jun 2023 09:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 11 Jun 2023 09:38 AM IST
सार

अमर उजाला संवाद में वाराणसी शहर के सोशल मीडिया इंफलुएंसर  ने एक-एक कर अपने अनुभवों को साझा किया। किसी के 20 हजार फॉलोवर्स हैं तो किसी को 2 लाख लोग फॉलो करते हैं। युवाओं ने बताया कि सोशल मीडिया से उन्हें नई पहचान मिकी है। 

विज्ञापन
Influencer of Varanasi said Social media has given recognition increasing value of Kashi
अमर उजाला कार्यालय में सोशल मीडिया इंफलुएंसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर के सोशल मीडिया इंफलुएंसर फेसबुक पेज, व्हाटसएप ग्रुप, इंस्टाग्राम, ब्लॉग के माध्यम से काशी की कला, संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। कुछ बनारसी खानपान का बखान कर रहे हैं। ऐसे युवाओं ने इसे आय का जरिया भी बना लिया है। शनिवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद में युवाओं ने बेबाकी से अपनी बातें रखीं।

विज्ञापन


संवाद में युवाओं ने एक-एक कर अपने अनुभवों को साझा किया। किसी के 20 हजार फॉलोवर्स हैं तो किसी को 2 लाख लोग फॉलो करते हैं। युवाओं ने बताया कि सोशल मीडिया से उन्हें नई पहचान मिकी है। काशी के खानपान, सांस्कृतिक विरासत, कला पर आधारित वीडियो, फोटो और कंटेंट की मांग देश ही नहीं विदेशों में भी बढ़ी है। लोग हर दिन कुछ न कुछ नया चाहते हैं। हालांकि, कंटेंट का चयन करते समय सावधानी भी बरतनी पड़ती है। छोटी सी गलती पूरे कॅरिअर पर दाग लगा सकती है।
विज्ञापन


रेडियो जॉकी शशांक ने कहा कि  रेडियो पर काम करने का जो जुनून था। 15  साल से काम कर रहा हूं। लोग केवल घर ही नहीं बल्कि कार चलाते समय या कोई भी काम करते समय रेडियो सुनते हैं। ऐसे में मेरी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। कंटेंट को ट्रेंड कराने के लिए सही विषय का चयन जरूरी है। जिम्मेदारी और गलतियों से सीखना बहुत जरूरी है। वर्तमान में भोजपुरी भाषा को बढ़ावा देने में लगा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया इंफलुएंसर बनने का सपना पांच साल पहले देखा था। तब से इस दिशा में काम कर रही हूं। काशी में पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। विकास भी खूब हो रहा है। मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लोगों को काशी से जुड़ी हर अहम जानकारी मिल जाती है। काशी घूमने के लिए आने आपको गाइड की जरूरत नहीं है। मेरा कंटेंट काफी है।
दिव्यानी जायसवाल
ब्लॉगर-दिव्यानी_जायसवाल 24
फॉलोवर्स : इंस्टाग्राम 16,200

काशी आने वाला हर व्यक्ति यहां के खानपान की सही जानकारी चाहता है। चार साल पहले मैंने इस क्षेत्र में काम शुरू किया। बनारस की गलियों में मिलने वाले सामान से लेकर लंका पर मिलने वाली लस्सी तक का जिक्र कर चुका हूं। पहले लोगों को पता नहीं था कि बनारस में कौन सा फूड कहां खाने को मिलेगा। ठठेरी बाजार में कचौड़ी, तरह-तरह की मिठाई, मलइयो के साथ ही चाट, लस्सी के बारे में पूरी जानकारी मेरे पेज पर मिल जाएगी।
अभिषेक अग्रहरि
फेसबुक पेज : क्या खाओगे बनारसियों
फॉलोवर: 6000
 

मुझे जरूरतमंदों की मदद करने पर बहुत सुकून मिलता है। इसी उद्देश्य के साथ ही फेसबुक पेज बनाया। न केवल कोरोना काल में लोगों को बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां दिलवाई। बल्कि अभी भी लोगों की मदद की कोशिश करता हूं। अभी भी देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बनारस से जुड़ी हर छोटी बड़ी जानकारी अपने पेज के माध्यम से दे रहा हूं।
अमन साहू
बनारसी अड्डा
इंस्टाग्राम फॉलोवर : 27,500

10 साल पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम करने का संकल्प लिया। मेरे पेज पर लोगों को काशी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी मिल सकती है। मेरे इस कार्य में काशी की जनता के साथ ही घर वालों का भी पूरा सहयोग मिलता है। सोमवार से शुक्रवार तक निजी कंपनी के साथ साइबर सिक्योरिटी पर काम करता हूं। बाकी दो दिन सोशल मीडिया पर काम होता है।
स्मृति आनंद सिंह
पेज : वंडररस आफ बनारसी
फॉलोवर्स : 85000

भागती जिंदगी में हर मां को अपने बच्चे की पढ़ाई, खानपान, सेहत की चिंता रहती है। सभी को सही जानकारी चाहिए होती हैं। इसी को ध्यान में रख मॉम इंफलुएंसर बनने का निर्णय लिया। बच्चों को क्या खाना खिलाना चाहिए, पढ़ाई किस उम्र से शुरू कराई जाए। उनका ख्याल कैसे रखा जाए। इसे लेकर हर मां परेशान रहती है। अपने पेज के माध्यम से इससे जुड़ी हर जानकारी लोगों तक पहुंचाती हूं।

आयुषी महेंद्र
इंस्टाग्राम : द मॉमटीविटी
फॉलोवर : 32,400

बनारस आने से पहले लोग यहां के बारे में अध्ययन करते हैं। सोशल मीडिया पर इसी बात को ध्यान में रख ये बनारस है पेज बनाया है। अपने पेज पर हर छोटी बड़ी जानकारी डालती हूं। कुछ लोगों को पसंद आती है, कुछ नापसंद करते हैं। उसकी परवाह किए बिना मेरी कोशिश रहती है कि हर दिन बेहतर काम करूं, उसी दिशा में काम चल रहा है।
आशुतोष तिवारी
पेज : ये बनारस है
इंस्टाग्राम फॉलोवर्स : 21400

बनारस की कला संस्कृति से लोगों को जोड़ना मुख्य उद्देश्य है। एक दौर था जब स्मार्टफोन का चलन नहीं था तब से कंटेंट बना रहा हूं। अपने पेज पर बनारस की हर अपडेट जानकारी अपलोड करता रहता हूं। फॉलोवर्स का जिस तरह समर्थन मिल रहा है, उससे काम करने का उत्साह बढ़ जाता है। आगे भी इस दिशा में नया करने की कोशिश करता हूं।
आशुतोष तिवारी
बनारस तेरे रंग हजार
फेसबुक फॉलोवर्स : 277000

बनारस की विरासत से रूबरू कराना मेरे पेज का उद्देश्य है। इसमें लोगों को हर सही जानकारी मिल जाती है। काशी में बहुत जाने माने कलाकार रहे हैं। लोगों को कलाकारों, साहित्यकारों के बारे में बताने की जरूरत है। घाटों, पर्यटन स्थल के बारे में भी बताता हूं। ऐसे मंदिर जहां लोगों को नहीं जाना होता है, उसके बारे में पेज पर जानकारी दी है।
गौरव मिश्रा
फेसबुक पेज : बनारसी इश्क
फॉलोवर्स : 1,40,000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed