फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   industrialist upset with order to deposit electricity bill in lock down

लॉकडाउन में कारोबार ठप होने से परेशान उद्योगपतियों की परेशानी अब और बढ़ी

Wed, 01 Apr 2020 01:34 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 01 Apr 2020 01:34 AM IST
विज्ञापन
industrialist upset with order to deposit electricity bill in lock down
सिल्क साड़ी बुनता बुनकर। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में लॉकडाउन में एक ओर जहां काम बंद है तो वहीं पावर कारपोरेशन के फरमान ने उद्यमियों को झटका दे दिया है। मार्च माह के बिल अप्रैल माह में जमा करने और पिछलेे तीन माह के औसत के आधार पर जमा करने के आदेश ने उद्यमियों व कारोबारियों की नींद उड़ा दी है। मार्च पखवारे से कामधाम बंद होने और फैक्ट्रियों में माल पड़े होने के बावजूद श्रमिकों को वेतन का भुगतान करने वाले उद्यमियों का कहना है कि यह पावर कारपोरेशन का तुगलगी फरमान है। इस संबंध में उद्यमियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मेल और ट्वीट करके अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए राहत की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रमुख उद्यमी आरके चौधरी ने कहा कि कोरोना वायरस के प्रकोप से डेढ़ माह पूर्व ही उद्योग बंद हो गए। श्रमिकों को घर से सैलरी दी जा रही है। पूर्व में दिए गए माल की अब तक पेमेंट नहीं आई। इस संकट की घड़ी में मार्च महीने की बिजली लेना तर्क  संगत इसलिए नहीं है कि जिस बिजली का इस्तेमाल ही नहीं किया उसका चार्ज क्यों दें। पूर्वांचल भर के कारोबारी इस आदेश का पुरजोर विरोध करेंगे। 
विज्ञापन


वाराणसी टूरिज्म वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा कि जनवरी के बाद ही कोरोना के चलते होटल उद्योग बैठ गया है। आने वाले जुलाई माह तक राहत की उम्मीद नहीं है। सिर्फ बनारस के होटल उद्योग से जुड़े कारोबारियों को करोड़ों रुपये की क्षति पहुंची है। ऐसे में पावर कारपोरेशन का यह आदेश तर्कसंगत नहीं है। आईआइए के उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए आदेश को वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed