फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Industrial Development Minister satish mahana in varanasi cabinet minister called Principal Secretary awanish awasthi after hearing about unfinished project

वाराणसी में सतीश महानाः अधर में लटकी योजना की बात सुनते ही औद्योगिक विकास मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को लगाया फोन

Sat, 28 Aug 2021 06:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 28 Aug 2021 06:03 PM IST
सार

रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मेलन में जैसे ही उद्यमियों ने शिकायत किया कि रामनगर में फायर स्टेशन स्वीकृत होने के बाद भी सालों से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

विज्ञापन
Industrial Development Minister satish mahana in varanasi cabinet minister called Principal Secretary awanish awasthi after hearing about unfinished project
अतिरिक्त मुख्य सचिव से बात करते सतीश महाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी दौरे पर आए प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शनिवार को रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मेलन में भाग लिया। इस दौरान उद्यमियों ने अधर में लटकी योजना (रामनगर में फायर स्टेशन का निर्माण) की जानकारी दी तो कैबिनेट मंत्री ने मंच से ही  अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी को फोन लगा दिया। 

विज्ञापन


रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन की ओर से आयोजित सम्मेलन में जैसे ही उद्यमियों ने शिकायत किया कि रामनगर में फायर स्टेशन स्वीकृत होने के बाद भी सालों से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। अगलगी की घटनाओं में करोड़ों का नुकसान उठाना पड़ता है। इतना  सुनते ही औद्योगिक मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी से कार्य की प्रगति जानी। फोन से ही निर्देशित किया कि हर हाल में फायर स्टेशन के निर्माण कार्य का रास्ता साफ हो। 
विज्ञापन


अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन सुंदरपुर स्थित एक भवन में आयोजित सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे सतीश महाना ने बिजली की समस्याओं पर भी एसीएस आलोक श्रीवास्तव से फोन पर बातचीत की। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष देव भट्टाचार्या ने स्वागत करते हुए अन्य कई समस्याओं पर मंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया। एसोसिएशन की ओर से आयोजित उद्यमी सम्मेलन में वाराणसी के छह अन्य इंडस्ट्रियल संगठनों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पत्र सौंपा।

ओवैसी जिसके साथ जुड़ेंगे उसे जीरो कर देंगे

वाराणसी  दौरे पर आए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के गठबंधन पर तंज कसा। अनौपचारिक बातचीत में कहा कि एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी जिसके साथ जुड़ेंगे, उसे जीरो कर देंगे।

उन्होंने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को भी आड़े हाथ लिया। कहा कि राजनीति में चंद्रशेखर का कोई अस्तित्व नहीं है। हो सकता है कि किसी जिले में उन्हें कोई पहचानता हो। औद्योगिक विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास की गति ने सबको पछाड़ दिया है। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार के ऐतिहासिक निर्णय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि मजबूत की है। प्रदेश में योगी सरकार ने अंत्योदय के नारे को जमीन पर उतारा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed