फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IndiGo trains get crowded due to problems, extra coaches added

Varanasi News: इंडिगो समस्या के कारण ट्रेनों में बढ़ी भीड़, लगाए गए अतिरिक्त कोच

Mon, 08 Dec 2025 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
IndiGo trains get crowded due to problems, extra coaches added
हावड़ा से नई दिल्ली और सियालदह से मुंबई के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पीडीडीयू नगर। इंडिगाे की फ्लाइट रद्द होने के कारण ट्रेनाें पर दबाव बढ़ गया है। विशेष कर एसी कोचों की डिमांड बढ़ गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। रेलवे की ओर से पटना और दरभंगा से आनंद विहार के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने के बाद अब हावड़ा से नई दिल्ली और सियालदह से मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है।
इंडिगो विमानों के बिगड़े शेड्यूल का असर ट्रेनों पर भी पड़ने लगा है। कई यात्रियों की फ्लाइट रद्द होने से ट्रेन से यात्रा करने को विवश हो गए। इससे ट्रेनों में भीड़ व सीटों की कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न हो गईं हैं। खासकर कनेक्टिंग यात्रियों की यात्रा के कारण दबाव बढ़ गया है। लंबी दूरी की ट्रेनों में बिल्कुल जगह नहीं मिल रही है। बढ़ी हुई मांग के कारण तत्काल टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। 24 घंटे से पहले ही ट्रेनें पूरी तरह से बुक हो चुकी हैं। ट्रेनों पर दबाव बढ़ने से पहले से ही लेट चल रही ट्रेनों की लेट-लतीफी और बढ़ गई है। इसको देखते हुए ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से 10 दिसंबर के बीच पांच ट्रिप में अतिरिक्त टू एसी कोच लगाकर राजेंद्र नगर-नई दिल्ली को रवाना किया गया। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा से नई दिल्ली और सियालदह से लोकमान्य तिलक मुंबई के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन संख्या 03009 हावड़ा नई दिल्ली स्पेशल 08 दिसंबर को हावड़ा से 23 बजे खुलेगी और अगले दिन 12:50 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर अगले दिन भोर में 04:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन


वहीं ट्रेन संख्या 03010 नई दिल्ली हावड़ा स्पेशल 08 और 10 दिसंबर को नई दिल्ली से सुबह 07:30 बजे खुलेगी और रात 22:55 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर सासाराम, गया, कोडरमा, आसनसोल, वर्दमान होते हुए नौ दिसंबर को 13:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 03127 सियालदह लोकमान्य तिलक 08 दिसंबर को 23:10 बजे सियालहद से खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन 11:45 बजे पीडीडीयू पहुंचेगी और यहां से चलकर अगले दिन 15:30 बजे लोकमान्य तिलक पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 03128 लोकमान्य तिलक-सियालदह स्पेशल एक्सप्रेस 9 और 11 दिसंबर की सुबह 06:30 बजे लोकमान्य तिलक मुंबई से खुलेगी और अगले दिन सुबह 06:20 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलकर 19:30 बजे सियालदह पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कम नहीं हो रही है ट्रेनों की लेट लतीफी, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। एक तरफ इंडिगो की फ्लाइट रद्द होने के बाद ट्रेनों पर दबाव बढ़ा है और यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। इसको लेकर रेलवे स्पेशल ट्रेनें चला रही है। दूसरी तरफ पहले से चल रही ट्रेनें समय से नहीं चल पा रही हैं। ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार काे भी अप और डाउन की ट्रेनें अत्यधिक देरी से आईं। इससे यात्री परेशन रहे।
रविवार की रात नौ बजे तक अप की ओर जाने वाली दानापुर-एसएमवीएम बेंगलूरू स्पेशल 4 घंटे, भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस सवा घंटे, देवलाली- दानापुर स्पेशल 3 घंटे, यशवंतपुर-धनबाद एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट रही। दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली कालका -हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस दो घंटे, प्रयागराज रामबाग- हावड़ा विभूति एक्सप्रेस सवा 5 घंटे, आनंद विहार- दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस एक घंटे, एसएमवीटी बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल 8 घंटे लेट रही। वहीं आनंद विहार-पुरी विकली एक्सप्रेस 4 घंटे, अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस 3 घंटे लेट रही।

इनसेट-

01.सरकार ने फ्लाइट सेवा अच्छी करने का वादा किया था, लेकिन वर्तमान परिस्थिति निराशाजनक है। इसके कारण महत्वपूर्ण यात्राएं रद्द करनी पड़ रही हैं। मुझे भी मुंबई जाना था, लेकिन यात्रा रद्द करनी पड़ी।- कृष्णा जायसवाल

02. सरकार लगातार सरकारी कंपनियों का निजीकरण कर रही है। इसके दुष्परिणाम भी सामने आने लगे हैं। इंडिगो की मोनोपाली के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आवश्यक कार्य से दिल्ली जाना था, लेकिन उसे कैंसिल कर दिया। अब ट्रेनों में रिजर्वेशन करा रहा हूं, लेकिन यहां भी सीट मुश्किल से मिल रही है।- अजय यादव

03. ट्रेनों की लेट लतीफी से बचने के लिए फ्लाइट का टिकट लिया, लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने के कारण अब फिर से ट्रेन का सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रेन भी अत्यधिक लेट है। इससे परेशानी हो रही है।-अकील अहमद


04. एक माह पहले इंडिगो की फ्लाइट में चेन्नई के लिए सीट बुक की थी, लेकिन अचानक फ्लाइट कैंसिल होने के कारण अब ट्रेन में सीट खोज रहा हूं। यहां भी दिक्कत हो रही है। -आनंद कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed