फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India's ancient glory will return National Education Policy

Varanasi News: जम्मू-कश्मीर और गाजीपुर के लिए

Fri, 28 Apr 2023 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 09:15 PM IST
विज्ञापन
India's ancient glory will return National Education Policy
राष्ट्रीय शिक्षा नीति से लौटेगा भारत का प्राचीन वैभव : मनोज सिन्हा
विज्ञापन


महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में राष्ट्रीय संगोष्ठी में बोले जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल
कहा, बदलाव का माहौल दे रही है राष्ट्रीय शिक्षा नीति, छात्रों का होगा विकास
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमें बदलाव का माहौल दे रही है। यह नया समय है, जिसकी वजह से हम दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकते हैं। इस शिक्षा नीति ने हमें स्वतंत्र चिंतन का मौका दिया है।
वह शुक्रवार को महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ सभागार में अकादमिक समिति और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से नई शिक्षा नीति में संभावनाओं की खोज विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों को विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को पहचानने का कार्य करना चाहिए। हमें अपनी शिक्षा व्यवस्था को व्यावहारिक बनाना चाहिए। उस पद्धति को छोड़ना होगा, जो विद्यार्थी के भीतर तनाव पैदा करे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इन सभी समस्याओं का समाधान है। यह नीति छात्रों का सर्वांगीण विकास करने में सहायक सिद्ध होगी।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि एनआईटी प्रयागराज के निदेशक प्रो. रमाशंकर वर्मा ने कहा कि हमें तक्षशिला, नालंदा और विक्रमशिला जैसे संस्थान खड़े करने होंगे। नई शिक्षा नीति में ये खासियत है कि वह भारत के प्राचीन वैभव को लौटा सकती है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने कहा कि नई शिक्षा नीति से हमें अपनी ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाना होगा। स्वागत प्रो. बंशीधर पांडेय, संचालन डॉ. आरती विश्वकर्मा और धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव हरीशचंद ने किया। इस दौरान नैक के पूर्व निदेशक प्रो. एएन राय, बीएचयू के डॉ. आलोक गाडिया, डॉ. धनंजय विश्वकर्मा ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article