फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian weightlifting federation issued a notice to poonam yadav

फेडरेशन ने पूनम यादव को जारी किया नोटिस, कहा- कैंप की जगह जिला अस्पताल में कौन सा इलाज करा रहीं 

Mon, 07 May 2018 11:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 07 May 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
Indian weightlifting federation issued a notice to poonam yadav
पूनम यादव - फोटो : file photo
कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली बनारस की रहने वाली पूनम यादव की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं है। इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने अनुशासनहीनता करने पर पूनम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


पूनम ने नोटिस का जवाब और अपनी मेडिकल रिपोर्ट फेडरेशन को भेज दी है। वहीं फेडरेशन के अधिकारियों का कहना है कि पूनम ऐसा कौन सा इलाज करा रही हैं जो एनआईएस पटियाला में नहीं हो सकता था। पूनम यादव का कहना है कि वह चोटिल हैं और अपना इलाज दीनदयाल जिला अस्पताल में करा रही हैं।
विज्ञापन


पूनम के पिता कैलाश यादव का कहना है कि कुछ लोग हैं जो उनकी बेटी की सफलता से जल रहे हैं। जानबूझकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। फेडरेशन अगर पूनम को नहीं खेलने देगा तो वह अपने विभाग से ही खेलेगी। हमारी बेटी ने कोई गलती नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेडरेशन के अधिकारियों का कहना है कि अगर पूनम चोटिल थी तो उसका बेहतर इलाज एनआईएस पटियाला के कैंप में हो सकता था। उसकी जांच और इलाज पूरी तरह से सरकारी खर्चे पर बेहतर ढंग से होता।

यह एक प्रक्रिया है और पूनम ने इसमें पूरी तरह से अनुशासनहीनता बरती है। वह एनआईएस पटियाला को छोड़कर वाराणसी के दीनदयाल जिला अस्पताल में कौन सा इलाज करा रही है।


फेडरेशन के सेक्रेटरी जनरल सहदेव ने इस मामले में कहा है कि एशियाड की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को घर न जाने का आदेश दिया गया था।

सभी खिलाड़ियों को महज राष्ट्रमंडल खेलों के सम्मान समारोह में जाने की इजाजत थी लेकिन वेटलिफ्टर पूनम यादव मनमानी करते हुए कैंप में शामिल नहीं हुईं। गोल्ड कोस्ट में गोल्ड जीतने वाले सभी खिलाड़ी कैंप में मौजूद हैं इसलिए पूनम को छूट देने की कोई बात ही नहीं बनती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed