फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Railway news Summer Special Train Operation of two special trains from Purvanchal to Mumbai there is also stoppage in Varanasi

समर स्पेशल ट्रेन: पूर्वांचल से मुंबई के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन, वाराणसी में भी है ठहराव

Mon, 11 Apr 2022 11:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Apr 2022 11:01 AM IST
सार

 यात्रियों की सुविधा और मांग के मद्देनजर बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन तीन अप्रैल से जबकि गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन चार अप्रैल से शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Indian Railway news Summer Special Train Operation of two special trains from Purvanchal to Mumbai there is also stoppage  in Varanasi
मुंबई के लिए दो विशेष ट्रेनों का संचालन - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुंबई के लिए दो ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जिनका ठहराव वाराणसी में भी है। ट्रेन संख्या 01026 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन तीन अप्रैल से एक जुलाई तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बलिया से चलेगी।

विज्ञापन


ट्रेन संख्या 01025 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बलिया विशेष ट्रेन एक अप्रैल से 29 जून तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जा रही है। जिनका रसड़ा, मऊ, औड़िहार, वाराणसी, भुसावल, नासिक रोड होते हुए कल्याण स्टेशनों पर ठहराव किया गया है।
विज्ञापन


जबकि ट्रेन संख्या 01028 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस विशेष ट्रेन चार अप्रैल से दो जुलाई तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को गोरखपुर से चलेंगी। ट्रेन संख्या  01027 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर विशेष ट्रेन दो अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार, शनिवार और रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलाई जा रही है। इस ट्रेन के यात्रा मार्ग में देवरिया सदर, भटनी, बेल्थरा रोड, मऊ, औंड़िहार, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जं., इटारसी, हरदा, भुसावल, नासिक रोड और कल्याण स्टेशन पड़ेंगे। जहां पर इस ट्रेन का ठहराव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed