{"_id":"61f4395c260241213c2c1487","slug":"indian-railway-news-north-east-railway-varanasi-collected-more-than-rs-two-lakh-346-passengers-who-traveling-without-ticket","type":"story","status":"publish","title_hn":"सघन चेकिंग अभियान: बिना टिकट यात्रा कर रहे 346 यात्रियों से वसूला गया दो लाख से अधिक का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सघन चेकिंग अभियान: बिना टिकट यात्रा कर रहे 346 यात्रियों से वसूला गया दो लाख से अधिक का जुर्माना
Sat, 29 Jan 2022 12:13 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:13 AM IST
सार
बनारस-मऊ रेल खंड को आधार बनाकर 11 ट्रेनों में पूर्वोत्तर रेलवे की वाणिज्य टीम ने सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 346 यात्रियों से जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
ट्रेनों में चला सघन चेंकिंग अभियान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रेनों में बेटिकट यात्रा करने वाले 346 यात्रियों से शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे की वाणिज्य टीम ने दो लाख 22 हजार 310 रुपये जुर्माना वसूला। डीसीएम फ्रेट जंगबहादुर राम के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम ने बनारस-मऊ रेल खंड के बीच अभियान चलाया।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, छपरा-सूरत ताप्तिगंगा एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट एक्सप्रेस, काशी दादर एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, गोदान एक्सप्रेस, बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, शाहगंज-बलिया, बलिया-शाहगंज,मऊ- प्रयागराज और बनारस-भटनी आदि ट्रेनों में चेकिंग की गई।
विज्ञापन
पढ़ेंः बनारस स्टेशन पर लगा लगेज स्कैनर और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, प्रतिबंधित सामग्री पर लगेगी रोक
विज्ञापन