फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Security system strengthened at Banaras railway station Luggage scanner and door frame metal detector installed for banned material

सुरक्षा व्यवस्था तगड़ी: बनारस स्टेशन पर लगा लगेज स्कैनर और डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर, प्रतिबंधित सामग्री पर लगेगी रोक

Sat, 29 Jan 2022 12:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Jan 2022 12:49 AM IST
सार

बनारस रेलवे स्टेशन पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और लगेज स्कैनर लगाया गया है। मेट्रो और एयरपोर्ट की तर्ज पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके माध्यम से विशेष सुरक्षा होगी।

विज्ञापन
Security system strengthened at Banaras railway station Luggage scanner and door frame metal detector installed for  banned material
बनारस स्टेशन पर लगा लगेज स्कैनर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 रेल यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनारस रेलवे स्टेशन पर लगेज स्कैनर और डीएफएमडी शुक्रवार को लगा दिया गया। सेकेंड इंट्री द्वार की ओर से स्टेशन पर प्रवेश करने से पहले यात्रियों को लगेज स्कैन कराना होगा और प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंचने से पहले डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर से होकर गुजरना होगा।

विज्ञापन


तगड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही यात्रियों को प्लेटफार्म पर प्रवेश दिया जाएगा। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार के अनुसार रेलवे की नई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी आदेश के तहत बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ की तरफ डोर मेटल डिटेक्टर व लगेज स्कैनर ने काम करना शुरू  कर दिया है।
विज्ञापन


स्कैनर से यात्रियों को यात्रा करने से पहले जांच प्रक्रिया से होकर गुजरना होगा। रेलवे बोर्ड ने विशेष सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट के पैटर्न पर स्टेशन पर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके माध्यम से विशेष सुरक्षा होगी, इस तरह नई सुरक्षा व्यवस्था से बनारस स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने किया निरीक्षण

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ. अभिषेक ने शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बनारस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी अभिलेखों, सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को जाना। उन्होंने सुरक्षा सम्मेलन में आरपीएफ जवानों की समस्याएं भी सुनी और उन्हें निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

रेलवे स्टेशनों पर सतर्क रही पुलिस फोर्स

रेलवे परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बवाल करने वाले परीक्षार्थियों के स्टेशन पर प्रदर्शन और रेल रोको चेतावनी के आह्वान पर शुक्रवार को पुलिस अलर्ट रही। कैंट, बनारस, सिटी और शिवपुर स्टेशनों पर पुलिस और जीआरपी-आरपीएफ मुस्तैद रही। वहीं अर्ध सैनिक बलों ने भी चक्रमण किया।

कैंट स्टेशन पर सिगरा थाने की पुलिस और बनारस स्टेशन पर मंडुवाडीह पुलिस ने शाम तक पहरा दिया। वहीं आरपीएफ-जीआरपी के कई जवान सादे वेश में भी युवकों के झुंड पर निगाह रखे हुए थे। कैंट स्टेशन आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास मिश्रा ने बताया कि स्टेशन परिसर पर कड़ी निगरानी रही। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed