तारीख जारी: वाराणसी कैंट स्टेशन से संचालित 12 ट्रेनों में जल्द मिलेंगे काउंटर से सामान्य टिकट
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने कुल 83 ट्रेनों में सामान्य टिकट लागू करने की निर्धारित तारीख जारी कर दी है। इसमें वाराणसी जंक्शन से संचालित होने वाली 12 ट्रेनें शामिल हैं। इनमें जल्द ही काउंटर से सामान्य टिकट मिलने लगेगा।
विस्तार
उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने कुल 83 ट्रेनों में सामान्य टिकट लागू करने की निर्धारित तारीख जारी कर दी है। इसमें वाराणसी जंक्शन से संचालित होने वाली 12 ट्रेनें शामिल हैं। इनमें जल्द ही काउंटर से सामान्य टिकट मिलने लगेगा।
कैंट रेलवे स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 19168 साबरमती एक्स. वाराणसी-अहमदाबाद में 23 जून, 19408 वाराणसी-अहमदाबाद में दो जुलाई, 22178 वाराणसी-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में एक जुलाई, 22467 वाराणसी-गांधीनगर कैपिटल में छह जुलाई, 14853 मरुधर एक्स. वाराणसी-जोधपुर में 20 जून, 14863 मरुधर एक्स. वाराणसी-जोधपुर में 12 जून से सामान्य टिकट मिलना शुरू हो जाएगा।
वहीं 14865 वाराणसी-जोधपुर मरुधर एक्स. में 26 मई, 11072 कामायनी एक्स. वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस में 27 जून, 16230 वाराणसी-मैसूर जं. में 16 जून, 22970 ओखा एक्स. वाराणसी-ओखा जं. में 25 जून, 14224 बुद्धपूर्णिमा एक्स. वाराणसी-राजगीर में 23 जून और ट्रेन संख्या 17324 वाराणसी-हुबली जं. में 26 जून से सामान्य टिकट मिलना शुरू हो जाएगा।
वाराणसी-आसनसोल मेमू स्पेशल का बदला गया नंबर
उत्तर रेलवे द्वारा संचालित वाराणसी-आसनसोल मेमू स्पेशल ट्रेन एक मई से बदले गए नंबर से चलेगी। ट्रेन संख्या 03553-03554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू स्पेशल ट्रेन का नंबर संशोधित कर ट्रेन संख्या 13553-13554 आसनसोल-वाराणसी-आसनसोल मेमू एक्सप्रेस कर दिया गया है।
यह ट्रेन प्रतिदिन कैंट रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय भोर में 4:15 बजे चलकर शाम 8:20 बजे आसनसोल पहुंचती है। यह काशी, व्यासनगर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सैयदराजा, कुदरा सहित कुल 83 रेलवे स्टेशनों पर ठहरती है।