फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   indian railway news Fog will not create problem in running train 430 loco pilots equipped with fog safety devices Northern Railway

ट्रेन संचालन में बाधा नहीं बनेगा कोहरा: 430 लोको पायलट फॉग सेफ्टी डिवाइस से हुए लैस, उत्तर रेलवे ने की खास तैयारी

Fri, 03 Dec 2021 11:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 03 Dec 2021 11:46 PM IST
सार

कोहरे को देखते हुए उत्तर रेलवे प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार कोहरे के दौरान भी ट्रेनों की आवाजाही बिना किसी बाधा और खतरे के हो सकेगी। उत्तर रेलवे के वाराणसी हेड क्वार्टर में सभी लोको पायलट को फाग सेफ डिवाइस से लैस किया गया है।

विज्ञापन
indian railway news Fog will not create problem in running train 430 loco pilots equipped with fog safety devices Northern Railway
ट्रेन संचालन में बाधा नहीं बनेगा कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरा अब ट्रेन संचालन में बाधा नहीं बनेगा। इसके लिए उत्तर रेलवे ने मंडल के सभी 430 लोको पायलटों को फॉग सेफ्टी डिवाइस से लैस कर दिया है। इसमें वाराणसी हेड क्वाटर के भी सभी लोको पायलट सेफ्टी डिवाइस का उपयोग करके ट्रेनों का परिचालन कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अधिक धुंध के कारण हर वर्ष ठंड में ट्रेनों का परिचालन बाधित हो जाता है। धुंध में लोको पायलट को फॉग डिवाइस आने वाले खतरों के प्रति अलर्ट करता है। जीपीएस आधारित फॉग सेफ्टी डिवाइस उपकरण के साथ ही रेलवे की ओर से फॉगमैन भी तैनात किए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इनका कार्य रेल सिग्नल की स्थिति को देखना है। साथ ही ट्रैक पर पेट्रोलिंग करने वाले कर्मचारियों को भी जीपीएस से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन


धुंध शुरू होने की कंट्रोल रूम को देनी होगी सूचना
कोहरे में भी ट्रेनों के निर्बाध संचालन के लिए स्टेशन मास्टरों की अहम भूमिका होगी। मुख्यालय से स्टेशन मास्टरों को निर्देशित किया जा चुका है कि अपने क्षेत्र के ट्रैकों पर धुंध शुरू होने की सूचना कंट्रोल रूम को तत्काल देते रहे। कोहरा में 130 की जगह 75 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेनों के संचालन का मानक तय किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल यात्रिंक अभियंता (ओएंडएफ) राजीव गुप्ता ने कहा कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कुल 430 लोको पायलट को फॉग सेफ्टी डिवाइस से लैस कर दिया गया है, ताकि कोहरे में ट्रेनों के परिचालन पर असर न हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed