{"_id":"642fdf821ff49f2bf70746c6","slug":"indian-railway-luxury-train-maharaja-express-reached-banaras-with-38-foreign-guests-2023-04-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: बनारस पहुंची लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, 38 विदेशी मेहमानों का शाही अंदाज में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: बनारस पहुंची लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस, 38 विदेशी मेहमानों का शाही अंदाज में स्वागत
Fri, 07 Apr 2023 02:46 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 07 Apr 2023 02:46 PM IST
सार
देश की सबसे लग्जरी ट्रेनों में शुमार यह ट्रेन भारत के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर जाती है। उसी क्रम में आज महाराजा एक्सप्रेस बनारस स्टेशन पहुंची। शाही अंदाज में सभी मेहमानों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
महाराजा एक्सप्रेस से उतरे विदेशी मेहमान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक और देश की देश की सबसे लग्जरी ट्रेन महाराजा एक्सप्रेस शुक्रवार को बनारस रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से उतरे 38 विदेशी मेहमानों का बिल्कुल बनारसी अंदाज में स्वागत किया। पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़े बाजार कर और फूल बरसा कर उनका तिलक किया गया। इसके बाद सभी शहर के भ्रमण पर निकले।
विज्ञापन
देश की सबसे लग्जरी ट्रेनों में शुमार यह ट्रेन भारत के सभी प्रमुख पर्यटक स्थलों पर जाती है। उसी क्रम में आज महाराजा एक्सप्रेस बनारस स्टेशन पहुंची। इससे पहले बीते 17 फरवरी को को भी महाराजा एक्सप्रेस का वाराणसी आगमन हुआ था। शुक्रवार को महाराजा एक्सप्रेस से 38 विदेशी पर्यटकों का दल बनारस रेलवे स्टेशन पर 11:30 बजे पहुंचा।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के अधिकारियों ने पर्यटकों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। रेड कार्पेट पर विदेशी मेहमानों का स्वगात हुआ। आतिथ्य पंरपरा को देख पर्यटक अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे केस में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने ढूंढ निकाला, मिल सकते हैं इन अनसुलझे सवालों के जवाब
स्टेशन से सभी विदेशी मेहमानों का काफिला नदेसर स्थित एक होटल पहुंचा। यहां लंच के बाद सारनाथ रवाना हो गए। विदेश मेहमान शाम में गंगा आरती देखेंगे।