फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   indian Railway GM honored assistant loco pilot including four staff of begampura express

रेलवे के GM ने किया सम्मानित: वाराणसी में लाल झंडी के साथ ट्रैक पर दौड़े सहायक लोको पायलट, तब टल सका हादसा

Sat, 10 Dec 2022 05:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Dec 2022 05:12 PM IST
सार

वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस के इंजन से लोहा टकराया था। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन रोक दी। साथ ही वॉकी टॉकी से सामने आ रही ट्रेन के लोको पायलट को इसकी जानकारी दी। 

विज्ञापन
indian Railway GM honored assistant loco pilot including four staff of begampura express
सम्मान पत्र के साथ रेलकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के शिवपुर रेलवे स्टेशन के पास बेगमपुरा एक्सप्रेस को हादसे से बचाने के लिए चार रेल कर्मियों ने जान की बाजी लगा दी थी। पायलट व सहायक लोको पायलट ने पहले इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, फिर दूसरी तरफ से आने वाली ट्रेनों को रोकने के लिए सहायक लोको पायलट लाल झंडी के साथ रेलवे ट्रैक पर दौड़ पड़े। ट्रैक क्षतिग्रस्त होने की सूचना रेल प्रशासन को दी गई। इसी का नतीजा रहा कि ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गईं। 

विज्ञापन


अब रेलवे प्रशासन ने बहादुर कर्मियों को सम्मानित किया है। महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक कार्यालय में सम्मान पत्र के साथ ही कर्मियों को शाबाशी भी दी। सम्मानित होने वाले कर्मियों ने छह दिसंबर को हुए हादसे की सिलसिलेवार जानकारी दी।

विज्ञापन

11 फीट क्षतिग्रस्त हुआ था ट्रैक

कर्मियों ने बताया कि डाउन होम सिग्नल के पास वाराणसी से जम्मूतवी जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस के इंजन से लोहा टकराया था। ऐसा लगा कि ट्रेन पटरी से उतर गई, फिर भी इमरजेंसी ब्रेक लगाने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी आगे भी दी गई। हर स्तर पर सतर्कता बरतकर हादसे को रोका गया। ट्रैक 11 फीट क्षतिग्रस्त हुआ था। ट्रैक टेढ़ा हो गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

लगा डिरेल हो गई ट्रेन

मैं, बेगमपुरा एक्सप्रेस ट्रेन लेकर निकला था। शिवपुर रेलवे स्टेेशन पर ट्रेन को कॉशन पर लेकर आगे बढ़ा ही था कि तेज आवाज सुनाई दी और पूरी ट्रेन में कंपन हुआ। पूरी तरह से डर गया। इमरजेंसी ब्रेक लिया। बगल लाइन से आ रही ट्रेन के लोको पायलट को वॉकी टॉकी से तत्काल ट्रेन रोकने व ट्रैक के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।- सुनील कुमार, लोको पायलट।

लाल झंडी के साथ ट्रैक पर दौड़ पड़ा

ट्रेन में तेज झटका लगा। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन रोक दी। साथ ही वॉकी टॉकी से सामने आ रही ट्रेन के लोको पायलट को इसकी जानकारी दी। तब तक मैं, लाल झंडी लेकर ट्रैक पर दौड़ गया। इससे सामने से आ रही ट्रेन के लोको पायलट ने सजगता दिखाते हुए ट्रेन रोक दी। - दयाशंकर कुशवाहा, सहायक लोको पायलट

गेटमैन को अलर्ट कर ट्रेन रुकवाने को कहा
घटना की जानकारी होने पर मैं, अलर्ट हो गया। दूसरी लाइन से आ रही ट्रेन की लाइन क्लियर हो गई थी। हालांकि ट्रेन कॉशन पर आ रही थी। इसके चलते तत्काल गेटमैन को अलर्ट किया। जानकारी मिलने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक ली। - राहुल सिंह, स्टेशन मास्टर।

हरी झंडी दिखाने के बजाय लाल झंडी दिखाकर ट्रेन रुकवाई

मेरी ड्यूटी गेट नंबर नौ-सी पर थी। ट्रेन आने वाली थी, इसलिए मैं हरी झंडी लेकर गेट पर ही था। तभी स्टेशन मास्टर से घटना की जानकारी मिली। तत्काल लाल झंडी दिखाने को कहा। मैंने, लाल झंडी दिखाने में देरी नहीं की। ट्रेन रुकने पर लोको पाययल को घटना से अवगत कराया। - अनिल कुमार सिंह, गेेटमैन। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed