फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian export community expresses concern against US tariffs

Varanasi News: अमेरिकी टैरिफ के खिलाफ भारतीय निर्यात समुदाय ने जताई चिंता

Mon, 04 Aug 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Indian export community expresses concern against US tariffs
भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए 25 प्रतिशत टैरिफ को लेकर निर्यातक समुदाय में गहरी चिंता है। भारत के बाइंग एजेंट्स, व्यापारी और निर्यातक इसे भारतीय अर्थव्यवस्था और छोटे-बीच के उद्यमों के लिए एक गंभीर समस्या मान रहे हैं। इस संकट की घड़ी में बाइंग एजेंट एसोसिएशन (बीएए) ने समर्थन का ऐलान किया है।
विज्ञापन

बीएए के उपाध्यक्ष सुमित छाबड़ा ने कहा कि हम निर्यातक समुदाय के साथ पूरी तरह खड़े हैं। अमेरिका द्वारा बिना किसी छूट के लगाए गए शुल्क से भारत की प्रतिस्पर्धात्मकता प्रभावित होगी। जल्दी ही इस मुद्दे पर एक बैठक होगी, जिसमें टैरिफ के प्रभावों के समाधान को लेकर चर्चा होगी। बीएए की महासचिव अंचल कंसल का कहना है कि ये मानना कि अमेरिकी टैरिफ का असर सीमित रहेगा, एक भ्रम है। इससे न केवल व्यापार प्रभावित होगा, बल्कि लाखों श्रमिकों की आजीविका पर भी असर पड़ेगा। इसीलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि वह इस मसले पर अमेरिका से तत्काल बातचीत शुरू करे।
विज्ञापन

बीएए के अध्यक्ष रूमा मलिक ने भी निर्यातकों को आश्वस्त किया कि संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। उन्होंने कहा कि दुनिया आज एक नई तरह की आर्थिक चुनौती से गुजर रही है। लेकिन जैसा हमने अतीत की वैश्विक मंदी, महामारी और अन्य संकटों में किया, वैसे ही इस बार भी हम मजबूती से उभरेंगे। ईयूपीईए के उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि अमेरिकी टैरिफ से भारतीय कारोबार पर नकारात्मक असर पड़ेगा। बड़ी संख्या में बेरोजगारी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed