फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indian Dental Association: Dr Anupam becomes secretary for third time in Varanasi branch

Indian Dental Association: वाराणसी शाखा में तीसरी बार सचिव बने डॉ. अनुपम, अध्यक्ष चुने गए डॉ. सीडी द्विवेदी

Sun, 20 Nov 2022 09:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Nov 2022 09:11 PM IST
सार

इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) वाराणसी शाखा के वार्षिक अधिवेशन में नयी कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इस दौरान जहां सत्र 2022-23 में डॉ. सीडी द्विवेदी अध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं लगातार तीसरी बार डॉ. अमर अनुपम को सचिव बनाया गया है। 

विज्ञापन
Indian Dental Association: Dr Anupam becomes secretary for third time in Varanasi branch
इंडियन डेंटल एसोसिएशन वाराणसी शाखा में नयी कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन डेंटल एसोसिएशन(आईडीए) वाराणसी शाखा के वार्षिक अधिवेशन में नयी कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इस दौरान जहां सत्र 2022-23 में डॉ. सीडी द्विवेदी अध्यक्ष चुने गए हैं, वहीं लगातार तीसरी बार डॉ. अमर अनुपम को सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही सत्र 2023-24 के अध्यक्ष पद के लिए डॉ. मनोज श्रीवास्तव का निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन


नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है।  अमना अखरी स्थित डॉ. अमर अनुपम मल्टीस्पेशियलिटी डेंटल हॉस्पिटल पर हुए चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर डॉ. मोनिका सक्सेना, डॉ. राधा कटियार और संयुक्त सचिव पद पर डॉ.अभिषेक मिश्रा, सहायक सचिव डॉ.प्रशांत सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. जसलोक सिंह चुने गए।
विज्ञापन


इसके साथ ही सीडीई कन्वेनर पद पर डॉ. हीना मेहरा, सीडीएच पद पर डॉ. शिशिर मिश्रा, राज्य प्रतिनिधि पद पर डॉ. टीपी चतुर्वेदी, डॉ. मुरारी शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. विकास तिवारी का चुनाव किया गया। इस दौरान आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक राय ने डॉ. अमर अनुपम समेत सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं व बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Dental Association: Dr Anupam becomes secretary for third time in Varanasi branch
इंडियन डेंटल एसोसिएशन वाराणसी शाखा में नयी कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न - फोटो : अमर उजाला

सचिव डॉ. अमर अनुपम ने बताया कि अगले साल के लिए ओरल कैंसर डिटेक्शन कैंप, चेकअप कैंप, तंबाकू से होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed