फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India-Mauritius Agreement including India to set up 17.5 MW floating solar project in Mauritius

India-Mauritius Agreement: मॉरीशस में 17.5 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट लगाएगा भारत, ये हुए अहम समझौते

Fri, 12 Sep 2025 01:38 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 12 Sep 2025 01:38 PM IST
सार

India-Mauritius Agreement : भारत मॉरीशस में 17.5 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट लगाएगा। वहीं हाइड्रोग्राफी समझौते से भारत समुद्री सुरक्षा को मजबूत कर पाएगा। 

विज्ञापन
India-Mauritius Agreement including India to set up 17.5 MW floating solar project in Mauritius
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम - फोटो : एजेंसी

विस्तार

मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, शिक्षा, ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते किए हैं। इनमें समुद्र विज्ञान, प्रशासनिक सुधार, हाइड्रोग्राफी और अंतरिक्ष अनुसंधान सबसे अहम हैं। इसके तहत भारत समुद्री सुरक्षा को और मजबूत कर पाएगा। जबकि अंतरिक्ष अनुसंधान से मॉरीशस को तकनीक मजबूत करने में मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


इसके अलावा प्रशासनिक सुधार के तहत अफसर और जनता के बीच बेहतर तालमेल होगा। इस साल भारत मॉरीशस को दो हजार करोड़ रुपये की बजटीय सहायता करेगा। इसके अलावा रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण मॉरीशस में बंदरगाह का पुनर्निर्माण और चागोस समुद्री संरक्षित क्षेत्र के विकास और उसकी निगरानी में सहायता करेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; भारत-मॉरीशस के बीच 7 समझौते: भारत देगा 6000 करोड़ का आर्थिक पैकेज, दोनों देश स्थानीय मुद्रा में करेंगे कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन

समझौते और सहयोग

  • विज्ञान और प्रौद्योगिकी : भारत और मॉरीशस के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए विशेष समझौते हुए हैं।
  • समुद्र विज्ञान : सीएसआईआर-राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान और मॉरीशस ओशियनोग्राफी संस्थान के बीच सहयोग का करार।
  • प्रशासनिक सुधार : भारत और मॉरीशस सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय और प्रशासनिक सुधार मंत्रालय के बीच समझौता हुआ।
  • ऊर्जा क्षेत्र : दोनों देशों के बीच बिजली क्षेत्र में सहयोग को लेकर सहमति बनी है। इसमें सौर ऊर्जा और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • हाइड्रोग्राफी : समुद्र विज्ञान के क्षेत्र में हाइड्रोग्राफी समझौते का नवीनीकरण किया गया है।
  • अंतरिक्ष अनुसंधान : अंतरिक्ष अनुसंधान और उपग्रह प्रक्षेपण में सहयोग पर भी करार हुआ।


घोषणाएं और प्रस्ताव

  • शैक्षिक सहयोग : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास और यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरीशस के बीच समझौता हुआ। इसके अलावा, भारतीय पादप प्रबंधन संस्थान, बंगलूरू और यूनिवर्सिटी ऑफ मॉरीशस के बीच भी साझेदारी की घोषणा की गई। ये जैव सुरक्षा प्रबंधन, पौधरोपण, प्रबंधन शिक्षा, वन और प्रकृति पर काम करेंगे।
  • फ्लोटिंग सोलर परियोजना : टैमरिंड फॉल्स में 17.5 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर पीवी प्रोजेक्ट स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया है। इसके लिए एनटीपीसी की एक टीम मॉरीशस जाएगी।


17845 करोड़ रुपये का खास आर्थिक पैकेज

  • नया सर शिवसागर रामगुलाम राष्ट्रीय अस्पताल।
  • आयुष उत्कृष्टता केंद्र।
  • पशु चिकित्सा विद्यालय और पशु अस्पताल।
  • हेलीकॉप्टरों का प्रावधान।


36,520 करोड़ रुपये की सहायता

  • एसएसआर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नए एटीसी टावर का निर्माण कार्य पूरा करना।
  • मोटरवे एम4 का विकास।
  • रिंग रोड के दूसरे चरण का विकास।
  • सीएचसीएल द्वारा बंदरगाह संबंधी उपकरणों की खरीद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed