फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India alliance will unite on stage for the first time on February 16 in Chandauli

Loksabha Chunav: चंदौली में 16 फरवरी को पहली बार मंच पर एकजुट होगा इंडिया गठबंधन, ममता; केजरीवाल और लालू आएंगे

Fri, 09 Feb 2024 10:58 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 09 Feb 2024 10:58 PM IST
सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को चंदौली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस की न्याय यात्रा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सहित गठबंधन के अन्य नेता शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
India alliance will unite on stage for the first time on February 16 in Chandauli
चंदौली में पहली बार मंच पर एकजुट होगा इंडिया गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल की सियासी जमीन पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन पहली बार चंदौली में 16 फरवरी को एकजुट होकर मंच पर खड़ा होगा। कांग्रेस की न्याय यात्रा में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव सहित गठबंधन के अन्य नेता शामिल होंगे।

विज्ञापन


16 फरवरी को चंदौली में जनसभा के बाद 17 फरवरी को वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम तक पैदल मार्चकर गठबंधन अपना शक्ति प्रदर्शन करेगा। फिलहाल, इंडिया गठबंधन से जुड़े राजनीतिक दलों को कांग्रेस की ओर से बाकायदा न्योता भेजा जा रहा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 फरवरी को चंदौली से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन


यूपी में यात्रा के प्रवेश करते ही भाजपा के गढ़ में इंडिया गठबंधन अपनी ताकत दिखाएगी। इसमें चंदौली में जनसभा कर पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद भी करने की तैयारी है। दरअसल 2024 चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा का ऐलान कर एक बार फिर पार्टी को मजबूत करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में गठबंधन से जुड़े तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, अपना दल, आम आदमी पार्टी सहित अन्य दलों के नेता भी चंदौली की जनसभा में शामिल होकर अपनी एकजुटता का संदेश देंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में पूर्वांचल के आजमगढ़, गाजीपुर और जौनपुर में सपा ने भाजपा को तगड़ी टक्कर दी थी।

मिर्जापुर, आजमगढ़ और वाराणसी मंडल की 69 विधानसभा सीटों में 30 से ज्यादा सीटें सपा के हिस्से में आई थीं। ऐसे में इंडिया गठबंधन के लिए पूर्वांचल की धरती काफी मायने रखती है। चंदौली की जनसभा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव, अपना दल कमेरावादी की कृष्णा पटेल, बाबू राम कुशवाहा सहित अन्य नेताओं को शामिल करने की तैयारी है।

वाराणसी में रोडशो करेंगे राहुल

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी वाराणसी में गोलगड्डा, पीलीकोठी, विश्वेरश्वर गंज, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। यहां दर्शन-पूजन के बाद वे भदोही रवाना हो जाएंगे। यात्रा अमेठी, लखनऊ, बरेली, आगरा होते हुए राजस्थान जाएगी।

हम पूरी एकजुटता से पूर्वांचल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने में जुटे हैं। सभी दलों के नेताओं को चंदौली की जनसभा का न्यौता भेजा गया है। हमें उम्मीद है कि गठबंधन के सभी नेता वाराणसी में एकसाथ मौजूद होकर जनता को संदेश देंगे। - अजय राय, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed