फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   India alliance is graveyard of UPA let time come Minister Sanjay Nishad big attack on opposition

वाराणसी: ‘इंडिया गठबंधन यूपीए का कब्रिस्तान है, समय आने दीजिए'....विपक्ष पर मंत्री संजय निषाद का बड़ा हमला

Thu, 28 Sep 2023 08:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Sep 2023 08:12 PM IST
सार

 कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी प्रमुख डा. संजय निषाद ने वाराणसी में कहा कि  राहुल गांधी केवल चुनाव में हिंदू बनते हैं। कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। चुनाव देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए है। कहा कि इस चुनाव में विपक्ष का गठबंधन फ्लॉप होगा।

विज्ञापन
India alliance is graveyard of UPA let time come Minister Sanjay Nishad big attack on opposition
निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी प्रमुख डा. संजय निषाद ने गुरुवार को वाराणसी में विपक्ष के नेताओं पर पर बड़ा हमला बोला। सर्किट हाउस में पत्रकारों से कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विपक्ष का इंडिया गठबंधन यूपीए का कब्रिस्तान है। एक बार कांग्रेस सपा पर सवार हुई तो समाजवादी पार्टी साफ हो गई। समय आने दीजिए दोबारा वही होगा। एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी केवल चुनाव में हिंदू बनते हैं। मंदिर तो बंद कर रखा था जिसे हमने खुलवाया। कहा कि जनता सब जानती है। पूछा कि रामभक्तों पर गोली किसने चलवाई थी। 

विज्ञापन


संजय निषाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 पीएम मोदी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। चुनाव देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए है। कहा कि इस चुनाव में विपक्ष का गठबंधन फ्लॉप होगा। वहीं, एनडीए तीसरी बार सरकार बनाएगी।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि एक समय राजीव गांधी ने कहा था 85 पैसा हम देते हैं तो गरीबों तक सिर्फ 15 पैसा पहुंचता है। एनडीए की सरकार में स्थिति बदल गई है। अब गरीबों ने पंजा और हाथी को छूना बंद कर दिया है। हम लोग यूपी के 80 सीटों के लिए काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या की तर्ज पर आएगा ज्ञानवापी का फैसला

ज्ञानवापी के सवाल पर कहा कि मुसलमान के धर्म में लिखा है कि विवादित जगह पर इबादत नहीं हो सकती है। जिस तरह अयोध्या में फैसला आया उसी प्रकार ज्ञानवापी पर आएगा। सीटों के बंटवारे के सवाल पर कहा कि पार्टी 2024 चुनाव लड़ेगी। हम लोग सीट के लिए नहीं जीत के लिए समर्थन देते हैं।
ये भी पढ़ें: वाराणसी शहर में 35 हजार आवारा कुत्ते, 10 हजार से अधिक पालतू, रोज अस्पताल पहुंच रहे 50-60 मामले

जातिगत जनगणना के सवाल पर कहा कि पहले जाति विसंगति दूर हो तो हम जाति जनगणना के पक्ष में है। इसके पूर्व उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए बैठक की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed