फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Independence Day 2023 will be celebrated today on theme of salutation to soil

Independence Day 2023: माटी को नमन वीरों का वंदन थीम पर आज मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, हर ओर उल्लास

Tue, 15 Aug 2023 05:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 15 Aug 2023 05:20 AM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर सुबह 10:15 बजे वाराणसी के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस बार की थीम माटी को नमन-वीरों का वंदन रखा गया है। 

विज्ञापन
Independence Day 2023 will be celebrated today on theme of salutation to soil
स्वतंत्रता दिवस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर सुबह 10:15 बजे वाराणसी के सभी सरकारी, अर्ध सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस बार की थीम माटी को नमन-वीरों का वंदन रखा गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण सुबह 9:15 बजे से सर्किट हाउस में शुरू होगा।

विज्ञापन


इसमें वाराणसी जिले के सभी जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। शैक्षणिक संस्थानों, तहसीलों एवं ब्लॉकों पर भी इसका आयोजन होगा। शहीद उद्यान सिगरा में सूचना विभाग की ओर से जनकल्याणकारी, जनहितकारी योजनाओं पर आधारित सबका साथ सबका विकास-सबका विश्वास- सबका प्रयास विषयक विकास प्रदर्शनी लगाई गई है। 15 अगस्त को वृहद पौधरोपण कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को संक्षेप में स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास बताया जाएगा। देश पर शहीद हुए देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहराए जाएंगे। देशभक्ति की भावना जागृत करने वाले नाटक, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद, प्रतियोगिता प्रदर्शनी, निबंध लेखन से संबंधित प्रतियोगिताएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सशस्त्र सेना/पैरामिलिट्री बल/सशस्त्र पुलिस बल/पुलिस बल के पुरस्कृत वीरों, शहीदों के आश्रितों, पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में एक भारत, श्रेष्ठ भारत के भाव से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक आवास, प्रत्येक व्यापारिक प्रतिष्ठान, औद्योगिक इकाइयों, सरकारी, गैर-सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed