फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Independence Day 2022 varanasi DM said celebrating birthday of country is responsibility

Independence Day 2022: वाराणसी के डीएम बोले- देश का जन्मदिन मनाना हर घर की जिम्मेदारी

Mon, 15 Aug 2022 02:48 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 15 Aug 2022 02:48 PM IST
सार

स्वतंत्रता दिवस पर वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कि आज 130 करोड़ देश के लोगों का और देश का जन्मदिवस है।  यह जन्मदिन हम सभी को जीवन भर याद रहेगा।
 

विज्ञापन
Independence Day 2022 varanasi DM said celebrating  birthday of  country is responsibility
वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार सुबह कैंप कार्यालय और कलेक्ट्रेट में झंडारोहण किया। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज 130 करोड़ देश के लोगों का और देश का जन्मदिवस है। ये धरती हम सब की मां है और हम सब इसकी संतान हैं। यह जन्मदिन हम सभी को जीवन भर याद रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  देश का जन्मदिन मनाना हर घर की जिम्मेदारी है। जिससे हर व्यक्ति देश से जुड़े, देश की भावना से जुड़ें। इस देश के ऋण को महसूस करें। धरती पर हम रहकर इसके तमाम संसाधनों का उपयोग करते हैं। अन्न, खनिज संपदा, पेड़-पौधे, ऑक्सीजन के कारण ही हमारा अस्तित्व इस देश, इस धरती पर है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर हमें यह चिंतन करने की जरूरत है कि हमने अब तक अपने देश के लिए क्या किया। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का उद्देश्य यही है कि हर भारतीय के दिल में अपने देश के प्रति सद्भाव और समर्पण की भावना पैदा हो। सभी देश की प्रगति में अपना सहयोग दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 9 लाख घरों तक तिरंगा पहुंचाना छोटी बात नहीं

Independence Day 2022 varanasi DM said celebrating  birthday of  country is responsibility
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा - फोटो : अमर उजाला

बनारस के लोगों और सरकारी कर्मचारियों की सराहना करते हुए डीएम ने कहा कि करीब 9 लाख घरों तक अभियान के तहत तिरंगा पहुंचाना बहुत बड़ी बात है। बताया कि हर घर तिरंगा व आजादी का अमृत महोत्सव में झंडा वितरण से लेकर, मैराथन दौड़, कला प्रतियोगिता, रंगोली, संगोष्ठी व अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।  जिससे देश के प्रत्येक व्यक्ति में देश भक्ति की भावना जागृत हो सके। ये केवल सरकारी लोगों का कार्यक्रम नहीं है।

दुनिया के कई देशों में मची तबाही

आज दुनिया के  विकासशील और विकसित कई देशों में कितनी तबाही मची है। नागरिकों को हथियार उठाकर लड़ना पड़ रहा है। आज भारत में हम सुरक्षित हैं तो अपने देश के शहीदों और सेनानियों के बलिदान की बदौलत। उन्होंने देश की आजादी में बनारस के टाउन हॉल, दशाश्वमेध, लहुराबीर जैसे कई स्थलों की क्रांतिकारी गतिविधियों की ओर भी इशारा किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी कर्मचारी सहित अन्य लोग भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed