फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Indecency with girl student during examination in Kashi Vidyapeeth Varanasi

वाराणसी: काशी विद्यापीठ में परीक्षा के दौरान छात्रा से अभद्रता, कक्ष निरीक्षक निलंबित

Thu, 05 Aug 2021 12:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 05 Aug 2021 12:36 AM IST
सार

अभद्रता के मामले में छात्रा ने अधिकारियों से शिकायत की थी। मामले की महिला सेल जांच कर रही है।

विज्ञापन
Indecency with girl student during examination in Kashi Vidyapeeth Varanasi
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वार्षिक परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक द्वारा अभद्रता का मामला सामने आया है। आक्रोशित छात्रों ने कुलपति से शिकायत की। वहीं, छात्रा की शिकायत मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आरोपित कक्ष निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


मामले की जांच महिला सेल कर रही है। छात्रों के दबाव को देख कुलानुशासक प्रो. निरंजन सहाय ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी है। तीन अगस्त की परीक्षा के दौरान छात्रा से अभद्रता की शिकायत की गई थी।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई और पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने महिला उत्पीड़न सेल की बैठक बुलाकर सुनवाई की। दोनों पक्षों का बयान लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के पास मिला मोबाइल, हंगामा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में वार्षिक परीक्षा के दौरान बुधवार को एक छात्र के पास मोबाइल मिलने से हड़कंप मच गया। छात्र और कक्ष निरीक्षक के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। मामले की जानकारी होने पर छात्र नेताओं के हस्तक्षेप के बाद मामले को रफा दफा कर दिया गया। वहीं, विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed