{"_id":"65293d3b83e570a53e091415","slug":"ind-vs-pak-conch-sound-in-varanasi-for-india-victory-in-world-cup-against-pakistan-2023-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND Vs PAK: विश्वकप में भारत की जीत के लिए वाराणसी में शंखनाद, मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND Vs PAK: विश्वकप में भारत की जीत के लिए वाराणसी में शंखनाद, मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से मांगा आशीर्वाद
Fri, 13 Oct 2023 06:21 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 13 Oct 2023 06:21 PM IST
सार
वाराणसी का ललिता घाट शुक्रवार दोपहर भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा। नमामि गंगे टीम ने काशी विश्वगंगा धाम के द्वार से पाकिस्तान पर भारतीय टीम की जीत का शंखनाद किया।
विज्ञापन
विश्वकप में भारत की जीत के लिए काशी में शंखनाद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईसीसी क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत के लिए मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा गया। नमामि गंगे टीम ने काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार से पाकिस्तान पर भारतीय टीम की जीत का शंखनाद किया। भारत माता की तस्वीर, क्रिकेट किट, बैट, हेलमेट, पैड, ग्लब्स और तिरंगे के साथ नमामि गंगे टीम ने विश्वकप में बेहतर प्रदर्शन और जीत का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
शुक्रवार को ललिता घाट का पूरा परिसर भारत माता की जय, चक दे इंडिया, जीतेगा भाई जीतेगा, हिंदुस्तान जीतेगा के गगन भेदी उद्घोष से गूंज उठा। नमामि गंगे के सदस्यों के साथ माताओं ,बहनों, बुजुर्गों, युवाओं ने मिलकर टीम इंडिया के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि शनिवार को भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को हराकर आगे बढ़े इसके लिए हमने मां गंगा और बाबा विश्वनाथ की आरती उतार कर आशीर्वाद मांगा है ।
विज्ञापन