{"_id":"652ab7f5597fc794d2075263","slug":"ind-vs-pak-celebration-in-varanasi-after-india-strong-victory-over-pakistan-in-world-cup-2023-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND Vs PAK: भारत की पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद बनारस में जश्न, टीम इंडिया के फैंस ने फोड़े बम-पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IND Vs PAK: भारत की पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद बनारस में जश्न, टीम इंडिया के फैंस ने फोड़े बम-पटाखे
Sat, 14 Oct 2023 09:17 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 14 Oct 2023 09:17 PM IST
सार
नवरात्र से एक दिन पहले वर्ल्ड कप में पाकिस्तान पर मिली इस जीत ने त्यौहार की खुशियां और बढ़ा दी। तिरंगे के साथ जश्न मना रहे खिलाड़ियों ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने आज जो 'डंका' बजाई है उसकी गूंज हमेशा सुनाई देगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान पर दमदार जीत के बाद बनारस में जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने आईसीसी वर्ल्ड कप में अपने तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान पर दमदार जीत दर्ज कर ली है। पाकिस्तान को 200 से कम रन पर समटेने के बाद टीम इंडिया ने सात विकेट से जीत दर्ज की। नवरात्र से एक दिन पहले पाकिस्तान पर मिली इस जीत ने त्यौहार की खुशियां और बढ़ा दी। टीम इंडिया के फैंस ने आतिशबाजी कर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन
चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मैच को देखने के लिए घरों से लेकर घाटों और विभिन्न स्थानों पर विशेष इंतजाम किए गए। शनिवार को छुट्टी के मूड को इस मैच ने दोगुना कर दिया। इस जीत के बाद भारतीय प्रशंसक झूम उठे और सड़कों, चौराहों पर इकट्ठा होकर जमकर आतिशबाजी की और जश्न मनाया।
विज्ञापन
खेल मैदान में तिरंगे के साथ जश्न मना रहे खिलाड़ियों ने कहा कि आईसीसी वर्ल्ड कप में चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने आज जो 'डंका' बजाई है उसकी गूंज हमेशा सुनाई देगी। टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी और विश्वविजेता भी बनेगी। विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर खेल प्रेमियों जश्न मनाया।
विज्ञापन