{"_id":"6a2a803418c22b3f40097e81","slug":"incoming-students-explored-facilities-during-iit-bhu-open-house-session-in-varanasi-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIT BHU: आईआईटी बीएचयू ओपन हाउस सत्र में नवागत छात्रों ने जानीं सुविधाएं, शैक्षणिक अवसरों की संभावनाएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU: आईआईटी बीएचयू ओपन हाउस सत्र में नवागत छात्रों ने जानीं सुविधाएं, शैक्षणिक अवसरों की संभावनाएं बताईं
Thu, 11 Jun 2026 03:01 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 11 Jun 2026 03:01 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू के निदेशक ने संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, अनुसंधान, समग्र छात्र विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली सशक्त शिक्षण संस्कृति के बारे में बताया।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू ओपन हाउस सत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईआईटी बीएचयू में जेईई एडवांस्ड 2026 उत्तीर्ण अभ्यर्थियों और अभिभावकों के लिए हुए कार्यक्रम में ओपन हाउस में नवागत छात्रों को संस्थान में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसमें शैक्षणिक अवसरों, परिसर जीवन, छात्र सहायता और कॅरियर से जुड़ी संभावनाएं बताई गईं।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, अनुसंधान, समग्र छात्र विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली सशक्त शिक्षण संस्कृति के बारे में बताया। अधिष्ठाता (शैक्षणिक कार्य) प्रो. देवेन्द्र सिंह ने आईआईटी (बीएचयू) एवं उसके विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों के बारे में बताया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: डालमंडी में 19 भवनों पर चला बुलडोजर, जुलाई अंत तक सड़क चौड़ीकरण पूरा करने का लक्ष्य
विज्ञापन
प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो. सुशांत कुमार श्रीवास्तव ने संस्थान की प्लेसमेंट व्यवस्था, इंटर्नशिप अवसरों, उद्योग सहभागिता, कॅरियर विकास की जानकारी दी। इस दौरान प्रो. मनोज कुमार मेश्राम, अधिष्ठाता (संसाधन एवं पूर्व छात्र) प्रो. हीरालाल प्रमाणिक के साथ ही काउंसिल ऑफ वार्डंस के अध्यक्ष प्रो. राकेश सिंह ने छात्रावास जीवन, आवासीय सुविधाओं, छात्र कल्याण एवं परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं से प्रतिभागियों को अवगत कराया।