Varanasi: जमानत पर छूटे बरेका इंजीनियर के घर धमकी CBI की टीम, तीन लाख घूस लेते रंगेहाथ हुए थे गिरफ्तार
बरेका के सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर को गत वर्ष सितंबर माह में घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में वो जमानत पर बाहर आए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। ओम प्रकाश सोनकर के राणा नगर कॉलोनी स्थित आवास पर शनिवार को सीबीआई की टीम एक बार फिर धमकी।
लगभग पांच घंटे तक सीबीआई के अफसरों ने ओम प्रकाश सोनकर की चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया। ओम प्रकाश, उनकी पत्नी और उनके बच्चों के नाम से बैंकों में खुले खातों का विवरण लिया। इसके बाद सीबीआई के अफसर वापस लखनऊ लौट गए।
ओमप्रकाश सोनकर के घर पर तीन गाड़ियों से सीबीआई की टीम पहुंची। इस कार्रवाई से कॉलोनी में हलचल मच गई। पड़ताल और पूछताछ की प्रक्रिया के दौरान पांच घंटे तक ओम प्रकाश सोनकर के घर में किसी की भी आवाजाही पर प्रतिबंध लगा था। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों को मोबाइल का इस्तेमाल करने से भी रोका गया था।
पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीबीआई के अफसर ओम प्रकाश सोनकर और उनके परिजनों की चल-अचल संपत्तियों के विवरण से जुड़े कागजात अपने कब्जे में लेकर वापस लौट गए। गत वर्ष सितंबर माह में सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर को सीबीआई ने तीन लाख घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। ठेकेदार से बिल पास कराने के एवज में तीन लाख रुपये रिश्वत मांगा था।
इसके बाद आरोपी इंजीनियर के कार्यालय और आवास पर भी सीबीआई ने छापा मारा था। इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर की ओर से कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पकड़ी गईं। पूर्व सांसद के दामाद सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर की अधिकतर नौकरी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में ही हुई है। उसने अपनी बेटी की शादी आईएएस से की है।