फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   income tax team Raid at BLW Engineer house in varanasi who comes out on bail

Varanasi: जमानत पर छूटे बरेका इंजीनियर के घर धमकी CBI की टीम, तीन लाख घूस लेते रंगेहाथ हुए थे गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2023 02:12 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 11 Feb 2023 02:12 PM IST
सार

बरेका के सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर को गत वर्ष सितंबर माह में घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। हाल ही में वो जमानत पर बाहर आए हैं। 

विज्ञापन
income tax team Raid at BLW Engineer house in varanasi who comes out on bail
सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर का आवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए  बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के सीनियर सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। ओम प्रकाश सोनकर के राणा नगर कॉलोनी स्थित आवास पर शनिवार को सीबीआई की टीम एक बार फिर धमकी।

विज्ञापन


लगभग पांच घंटे तक सीबीआई के अफसरों ने ओम प्रकाश सोनकर की चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा जुटाया। ओम प्रकाश, उनकी पत्नी और उनके बच्चों के नाम से बैंकों में खुले खातों का विवरण लिया। इसके बाद सीबीआई के अफसर वापस लखनऊ लौट गए।
विज्ञापन


ओमप्रकाश सोनकर के घर पर तीन गाड़ियों से सीबीआई की टीम पहुंची। इस कार्रवाई से कॉलोनी में हलचल मच गई।  पड़ताल और पूछताछ की प्रक्रिया के दौरान पांच घंटे तक ओम प्रकाश सोनकर के घर में किसी की भी आवाजाही पर प्रतिबंध लगा था। इसके साथ ही परिवार के सदस्यों को मोबाइल का इस्तेमाल करने से भी रोका गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीबीआई के अफसर ओम प्रकाश सोनकर और उनके परिजनों की चल-अचल संपत्तियों के विवरण से जुड़े कागजात अपने कब्जे में लेकर वापस लौट गए। गत वर्ष सितंबर माह में सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर को सीबीआई ने तीन लाख घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। ठेकेदार से बिल पास कराने के एवज में तीन लाख रुपये रिश्वत मांगा था।

इसके बाद आरोपी इंजीनियर के कार्यालय और आवास पर भी सीबीआई ने छापा मारा था। इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर की ओर से कराए गए कार्यों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पकड़ी गईं। पूर्व सांसद के दामाद सिविल इंजीनियर ओमप्रकाश सोनकर की अधिकतर नौकरी पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में ही हुई है। उसने अपनी बेटी की शादी आईएएस से की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed