{"_id":"602676a8db41eb125b79e541","slug":"income-tax-raids-in-sonbhadra-news-in-hindi-kanhar-irrigation-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में आयकर विभाग ने कार्यदायी संस्था के दफ्तर पर मारा छापा, कनहर सिंचाई परियोजना में लगी है कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में आयकर विभाग ने कार्यदायी संस्था के दफ्तर पर मारा छापा, कनहर सिंचाई परियोजना में लगी है कंपनी
Fri, 12 Feb 2021 06:08 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: हरि User
Updated Fri, 12 Feb 2021 06:08 PM IST
विज्ञापन
इनकम टैक्स रेड
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद में कनहर सिंचाई परियोजना निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के अमवार स्थित कार्यालय और हैदराबाद स्थित कंपनी के प्रधान कार्यालय पर शुक्रवार दोपहर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा। अमवार कार्यालय पर वाराणसी की तीन सदस्यीय टीम ने पुलिस के साथ छापा मारा और करीब साढ़े तीन घंटे तक पत्रावलियों की जांच की।
विज्ञापन
आयकर विभाग की टीम ने कंपनी की सभी फाइलें देखीं। कंपनी के डीजीएम पीबीएसएस आरके वर्मा को अपने सामने बैठाए रखा। छापा की कार्रवाई से कंपनी दफ्तर के कर्मचारियों में अफरा तफरी मची रही। टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि यह तीन सदस्यीय टीम वाराणसी आईटीओ इंवेस्टीगेशन विंग्स से यहां आई है। हैदराबाद में कंपनी के हेड ऑफिस पर भी आयकर विभाग का छापा पड़ा है। वहां के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यहां भी वाराणसी की जांच टीम पहुंची है।
विज्ञापन
बताया कि एकाउंट वेरिफिकेशन के लिए वे यहां आए हैं। कंपनी यहां काम कर रही है तो क्या काम, किससे करवा रही है और क्या खुद कर रही है इसकी जांच की जा रही है। जो बिल जिसके नाम पर फाइल की जा रही है, वह वास्तव में यहां काम कर रही है या नहीं, इसकी भी जांच कर रही है। कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी के आईटीआर फाइल में कुछ गड़बड़ी सामने आई है, जिसके कारण कंपनी के एकाउंट खंगाले जा रहे हैं। अधिकारियों की टीम साढ़े तीन घंटे जांच कर सोनभद्र से रवाना हो गई।
विज्ञापन