फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Income tax raid Survey action continues on firm and residence of bullion trader in Varanasi

IT Raid: वाराणसी में सराफा कारोबारी के फर्म और आवास पर सर्वे की कार्रवाई जारी, पांच करोड़ की नकदी बरामद

Thu, 19 Oct 2023 04:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Oct 2023 04:27 AM IST
सार

 सराफा कारोबारी के वाराणसी स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।  बुधवार को भी पूरे दिन और रात आयकर की टीमों ने वित्तीय लेनदेन की फाइल और बैंक खाताें को खंगाला है। 

विज्ञापन
Income tax raid Survey action continues on  firm and residence of bullion trader in Varanasi
वाराणसी में सराफा कारोबारी के फर्म पर आयकर का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की टीम ने सराफा कारोबारी के वाराणसी स्थित ठिकानों से पांच करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। 40 घंटे की जांच में तमाम दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। टैक्स न जमा किए जाने की आशंका है। टीम के मुताबिक तीसरे दिन गुरुवार को भी जांच जारी रहेगी। सराफा कारोबारी के सगे-संबंधियों को भी आयकर विभाग की टीम ने रडार पर लिया है।

विज्ञापन


लखनऊ, बरेली, कानपुर और अन्य जिलों से मंगलवार को ही पहुंची आयकर की अलग-अलग टीमों ने सराफा कारोबारी के गोरखपुर, वाराणसी और पटना के 20 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। टीम के मुताबिक सर्वे में गड़बड़ियां मिल रही हैं। सोने की खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को भी पूरे दिन और रात आयकर की टीमों ने वित्तीय लेनदेन की फाइल और बैंक खाताें को खंगाला है। कंप्यूटर व लैपटॉप से गोपनीय डाटा पैन ड्राइव में लिया है। जमीन के कागजात, बैंक लॉकर से जुड़ी जानकारी हासिल की है। जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारियों ने कई लोगों को फोन करके जानकारी जुटाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शोरूम के प्रबंधक और कर्मचारियों से पूछताछ

आयकर विभाग की टीम ने शोरूम के छह कर्मचारियों से पूछताछ भी की है। प्रबंधकों से भी जानकारी जुटाई है। सर्वे टीम में एडिशनल डायरेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed