फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   income tax Raid in varanasi 29 hour raid on jewelery trader evidence of tax evasion found

IT Raid: वाराणसी में आभूषण व्यवसायी के यहां 29 घंटे तक चली छापेमारी, टैक्स चोरी के मिले सबूत

Fri, 19 Aug 2022 11:13 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 19 Aug 2022 11:13 PM IST
सार

वाराणसी के ठठेरी बाजार स्थित आभूषण व्यवसायी के यहां गुरुवार सुबह हुई छापेमारी शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक चली। इस दौरान आयकर टीम को कर चोरी के कई प्रमाण भी मिले हैं। 

विज्ञापन
income tax Raid in varanasi 29 hour raid on jewelery trader evidence of tax evasion found

विस्तार

वाराणसी के ठठेरी बाजार स्थित आभूषण व्यवसायी के यहां 29 घंटे तक छापेमारी की कार्रवाई हुई। इस दौरान आयकर टीम को कर चोरी के कई प्रमाण भी मिले हैं। टीम ने यहां से लेनदेन के साथ ही कई जरूरी कागजातों, कंप्यूटर हार्डडिस्क को अपने कब्जे में लिया है। अब जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़ी कर चोरी सामने आ सकती है।

विज्ञापन


अपर आयकर आयुक्त जांच अजय कुमार के निर्देशन में करीब दर्जन भर आयकर अधिकारियों की टीम बृहस्पतिवार से ही ठठेरी बाजार निवासी सोनू सेठ एंड ब्रदर्स के वहां छापेमारी कर रही थी। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से शुरू छापेमारी शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक चली।
विज्ञापन


इस दौरान टीम ने बिना वैध कागजात के लेनदेन का व्यापार करने के मामले में बनारस से बिहार के सिवान जिले तक फैले आभूषण व्यापारी के कारोबार की जांच पड़ताल की है। अधिकारियों के मुताबिक ठठेरी बाजार निवासी सोनू सेठ एंड ब्रदर्स लंबे समय से बिना वैध कागजात के व्यापार कर रहे थे। आभूषण व्यापारी बनारस से बिहार तक व्यापार कर रहे थे लेकिन राजस्व का भुगतान नहीं कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आयकर विभाग ने भारी मात्र अघोषित आभूषण, कच्चा माल और वित्तीय अनियमितता पकड़ी। व्यापार की जानकारी किसी को न मिले इस वजह से पश्चिम बंगाल के कारीगरों से ही काम कराते थे। अधिकारियों के मुताबिक बरामद दस्तावेज और सामग्रियों की मिलान के बाद जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed