{"_id":"5925d5d64f1c1b9042536679","slug":"income-tax-raid-in-avaranasi-over-black-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली कमाई पर नकेलः वाराणसी में भी छापेमारी, देर रात तक पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली कमाई पर नकेलः वाराणसी में भी छापेमारी, देर रात तक पूछताछ
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 25 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग का छापा
आय से अधिक संपत्ति जमा करने वालों के खिलाफ छापेमारी के क्रम में बुधवार देर शाम आयकर विभाग की एक टीम गाजियाबाद में कार्यरत एक आईएएस अफसर के करीबी के सामने घाट स्थित बालाजी एक्सटेंशन स्थित घर में धमक गई।
आयकर की गाजियाबाद और लखनऊ यूृनिट से मिले इनपुट के आधार पर उप आयकर निदेशक जांच सुमंत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
सूत्रों का कहना है कि गाजियाबाद में तैनात आईएएस अफसर के करीबी सामने घाट स्थित बालाजी एक्सटेंशन में रहते हें।
करीबी के पास काफी बेनामी संपत्ति की शिकायत पर की गई कार्रवाई के दौरान पूछताछ के दौरान करीबी ने अधिकारियों को बताया कि सारे कागजात नरानपुर में रखे गए हैं। अधिकारियों ने जब वहां चलने की बात की तो वह कतराने लगा।
कड़ाई से पूछताछ में उसने बेनामी संपत्ति को प्रारंभिक तौर पर स्वीकार किया है। आयकर के अधिकारी देर रात तक पूछताछ और जांच-पड़ताल करते रहे। अपर निदेशक आयकर (जांच) अभय ठाकुर का कहना है कि कागजातों की जांच पड़ताल चल रही है। गुरुवार तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है।