फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   income tax raid in avaranasi over black money

काली कमाई पर नकेलः वाराणसी में भी छापेमारी, देर रात तक पूछताछ

Thu, 25 May 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 25 May 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
income tax raid in avaranasi over black money
आयकर विभाग का छापा
आय से अधिक संपत्ति जमा करने वालों के खिलाफ छापेमारी के क्रम में बुधवार देर शाम आयकर  विभाग की एक टीम गाजियाबाद में कार्यरत एक आईएएस अफसर के करीबी के सामने घाट स्थित बालाजी एक्सटेंशन स्थित घर में धमक गई।
विज्ञापन


आयकर की गाजियाबाद और लखनऊ यूृनिट से मिले इनपुट के आधार पर उप आयकर निदेशक जांच सुमंत शर्मा के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
सूत्रों का कहना है कि गाजियाबाद में तैनात आईएएस अफसर के करीबी सामने घाट स्थित बालाजी एक्सटेंशन में रहते हें।

करीबी के पास काफी बेनामी संपत्ति की शिकायत पर की गई कार्रवाई के दौरान पूछताछ के दौरान करीबी ने अधिकारियों को बताया कि सारे कागजात नरानपुर में रखे गए हैं। अधिकारियों ने जब वहां चलने की बात की तो वह कतराने लगा।
विज्ञापन


कड़ाई से पूछताछ में उसने बेनामी संपत्ति को प्रारंभिक तौर पर स्वीकार किया है। आयकर के अधिकारी देर रात तक पूछताछ और जांच-पड़ताल करते रहे। अपर निदेशक आयकर (जांच) अभय ठाकुर का कहना है कि कागजातों की जांच पड़ताल चल रही है। गुरुवार तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed