फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Income Tax Raid at office and house of President of Janrajya Party action on illegal funding in elections

Income Tax Raid: जनराज्य पार्टी के अध्यक्ष के कार्यालय और घर पर आयकर के छापे, चुनाव में अवैध फंडिग पर कार्रवाई

Wed, 07 Sep 2022 11:10 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी/मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 07 Sep 2022 11:10 PM IST
सार

वाराणसी में जनराज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास और कार्यालय के साथ मऊ जिले में चिरैयाकोट क्षेत्र स्थित गांव के आवास पर छापे मारे गए। आयकर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच में कई अहम सबूत मिले हैं। 

विज्ञापन
Income Tax Raid at office and house of President of Janrajya Party action on illegal funding in elections
आयकर विभाग का छापा - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

चुनाव में अवैध फंडिंग पर आयकर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग की सिफारिश पर आयकर विभाग की टीम ने पूर्वांचल के कई जिलों में छापा मारा है। इसमें वाराणसी में जनराज्य पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास और कार्यालय के साथ मऊ जिले में चिरैयाकोट क्षेत्र स्थित गांव के आवास पर छापे मारे गए। अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच में कई अहम सबूत मिले हैं। 

विज्ञापन


अपर निदेशक आयकर जांच अजय कुमार के निर्देश पर आयकर अधिकारी सुबह वाराणसी में जनराज्य पार्टी के रविंद्रपुरी स्थित कार्यालय पर पहुंचे और घंटों जांच पड़ताल की। इसके अलावा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष रविशंकर सिंह यादव के आवास पर भी छापा मारा।
विज्ञापन


मुबारकपुर सीट से लड़ा था विधानसभा चुनाव
रविशंकर सिंह ने गत विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ के मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा था। आरोप है कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने विभिन्न माध्यमों से बड़ी रकम पार्टी फंड में दान के रूप में ली, लेकिन उसका कहीं हिसाब नहीं दिया। आयकर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने विधानसभा चुनाव खर्च का सही लेखा जोखा भी नहीं रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारियों ने मौके से कंप्यूटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और लेखा पुस्तिका को कब्जे में ले लिया है। वहीं मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के अब्बूपुर गांव में वाराणसी से आयकर टीम सुबह आठ बजे पहुंची। टीम ने चार्टर्ड  एकाउंटेंट और जनराज्य पार्टी के अध्यक्ष रविशंकर सिंह के आवास पर छापा मारा। इस दौरान आवास का मुख्य गेट बंद कर वहां पुलिस तैनात कर दी गई।

कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। बताते हैं कि रविशंकर सिंह कानपुर, लखनऊ, इलाहाबाद में एनजीओ भी चलाते हैं। जिसकेमाध्यम से छात्रों को फ्री कोचिंग दी जाती है। छापे की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण उनके आवास के बाहर दिनभर जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed