{"_id":"58a1c99e4f1c1b5d36d848fa","slug":"income-tax-department-seized-6-60-crore-from-all-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनावः आयकर विभाग ने अबतक प्रदेश भर में जब्त किए 6.60 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनावः आयकर विभाग ने अबतक प्रदेश भर में जब्त किए 6.60 करोड़
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Mon, 13 Feb 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
पूर्वांचल में 1.98 अघोषित रकम आयकर विभाग ने किया बरामद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आयकर विभाग की चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों पर विशेष नजर है। उत्तर प्रदेश में अब तक 6.60 करोड़ की अघोषित धनराशि आयकर विभाग ने विभिन्न जिलों से जब्त किए हैं।
इसमें पूर्वांचल के बनारस समेत 1.98 करोड़ रुपये पकड़े हैं। यह धनराशि प्रत्याशियों या फिर उनके समर्थकों की ओर से ले आने और ले जाने पर जब्त की गई। पूछताछ में इसका कोई विवरण नहीं दिया जा सका।
वहीं सतर्कता के लिए एलबीएस एयरपोर्ट बाबतपुर, गोरखपुर, इलाहाबाद हवाई अड्डे पर भी अधिकारियों को पहले से तैनात कर दिया गया है।
यह जानकारी सोमवार को मकबूल आलम रोड स्थित आयकर भवन में अपर निदेशक जांच अभय ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के साथ हुई बैठक में इनकम टैक्स सहित अन्य जांच एजेंसियों को साफ दिशा निर्देश दिए गए है कि विधानसभा चुनाव में कालेधन के इस्तेमाल पर पूरी नजर हो।

मानीटरिंग के लिए लखनऊ में बना कंट्रोल रूम
आयकर विभाग
इस तरह के धन पर निगरानी के लिए तकरीबन 300 अधिकारियों और छह सौ आयकर निरीक्षकों को लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों के खर्च के मानीटरिंग के लिए लखनऊ मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
वहां आयकर विभाग ने टोल फ्री नंबर 1800-1806555 जारी किया गया है। इस पर कोई भी नागरिक भी शिकायत कर सकते हैं।
अपर निदेशक जांच अभय ठाकुर ने कहा कि यदि कोई प्रत्याशी या उसके समर्थक चुनाव खर्च लेकर चलते हैं तो उसका विवरण रखें।
दस्तावेज सही पाए जाने पर कोई दिक्कत नहीं होगी।