वाराणसी: सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच जारी, टीम के हाथ लगे कई अहम दस्तावेज
वाराणसी में सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। लदहिया स्थित विनायक प्लाजा और आजमगढ़ के कुछ करीबी संबंधियों के नाम आयकर अधिकारियों को जांच के दौरान पता चले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेनामी संपत्तियों की तलाश में सपा नेता अबू आजमी के ठिकानों पर आयकर विभाग की जांच शुक्रवार को भी जारी रही। लखनऊ टीम के सर्वे और जांच में करीबी बिल्डरों से लेनदेन के बैंक स्टेटमेंट और जमीन की खरीद-फरोख्त समेत कई दस्तावेज हाथ लगे हैं।
वाराणसी के मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा और आजमगढ़ के कुछ करीबी संबंधियों के नाम आयकर अधिकारियों को जांच के दौरान पता चले, जिनका रियल एस्टेट कारोबार में तगड़ा निवेश है। फिलहाल कितने की टैक्स चोरी हुई है, इसका खुलासा करने से आयकर अधिकारी बच रहे हैं।
पांच वर्षों में तीसरी बार अबू आजमी के ठिकानों पर छापा
लखनऊ के अपर निदेशक इनकम टैक्स डीपी सिंह के नेतृत्व में जांच को पहुंची चार टीमें अलग-अलग लोकेशन पर काम कर रही हैं। आजमगढ़ के भी कुछ करीबियों के नाम जांच में सामने आए। इसमें सफेदपोश से लेकर रियल एस्टेट कारोबारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि पांच वर्षों में तीसरी बार अबू आजमी के ठिकानों पर छापा मारा गया है।
टैक्स चोरी की आशंका पर लखनऊ की टीम ने अबू आजमी के नोएडा, लखनऊ और वाराणसी में एक साथ कई ठिकानों पर छापे मारे। सपा नेता अबू आजमी के करीबी बिल्डर साथियों पर भी आयकर का शिकंजा कसने वाला है। इनकी सूची आयकर अधिकारियों के हाथ लगी है। पूरी जानकारी जुटाने के बाद टीम गठित होगी और एक साथ छापा मारा जाएगा।