फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Incidentally, the family made the ghost hostage

भूत-प्रेत के फेर में परिवार को बनाया बंधक

Sun, 03 May 2015 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी Updated Sun, 03 May 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
Incidentally, the family made the ghost hostage
भूत भगाने के चक्कर में थाना गांव निवासी हीरालाल मौर्या ने शुक्रवार की रात अपने पूरे परिवार को फिर से बंधक बना लिया। विरोध करने पर नाती को पीटकर घायल कर दया। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने बंधकों को मुक्त कराया। पुलिस ने हीरालाल को मानसिक रूप से बीमार बताते हुए इलाज के लिए पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय भिजवाया है।
विज्ञापन


फूलपुर थाना क्षेत्र के थाना गांव निवासी किसान हीरालाल मौर्या को सप्ताह भर पूर्व किसी ओझा ने बताया कि उनके घर में भूत है, जो परिवार को नुकसान पहुंचा सकता है। ओझा के कहने के  मुताबिक ही हीरालाल ने पिछले बुधवार को पत्नी राजपत्ती, बेटा विनय, बेटी और पौत्र को एक घर के एक कमरे में बंद कर दिया और उनसे जाप करने को कहा। गांव के ही किसी व्यक्ति ने शुक्रवार की दोपहर में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें मुक्त कराकर उनका इलाज कराया।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात उपचार के बाद सभी अपने घर पहुंचे। रात में हीरालाल ने फिर से परिवार को एक कमरे में बंद कर जप करने को कहा। विरोध करने पर नाती पिंटू के सिर पर वार कर दिया। सूचना पाकर शनिवार की सुबह पहुंची पुलिस ने परिवार को मुक्त कराया। एसओ फूलपुर संजीवकांत मिश्रा का कहना है कि हीरालाल मानसिक रूप से बीमार है। मानसिक अस्पताल में इलाज के लिए उसे भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed