फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the ninth hymn evening, the audience stunned on the songs of Rekha

नौवीं भजन संध्या में रेखा के गीतों पर झूम उठे श्रोता

Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
In the ninth hymn evening, the audience stunned on the songs of Rekha
श्री काशी विश्वनाथ धाम यात्रा के तहत भजन संध्या की नौवीं संध्या में भजनों के साथ ही बॉलीवुड गीतों की सुरबहार सुरसरि के तट पर बही। डॉ. राजेंद्र प्रसाद घाट के मुक्ताकाशीय मंच पर रेखा भारद्वाज की सुरीली आवाज का जादू श्रोताओं के सिर चढ़कर बोला। रेखा ने गायन की शुरूआत नैनों की मत मानिए रे, नैनों की मत सुनिए नैना ठग लेंगे... की शुरुआत की तो श्रोताआें ने भी सुर से सुर मिलाए।
विज्ञापन

रेखा ने इसके बाद रे कबीरा मान जा..., रांझा रांझा... और ससुराल गेंदा फूल... की प्रस्तुतियों से आयोजन को भव्यता प्रदान की। इसके पूर्व भजनों की नौवीं संध्या की शुरुआत आगरा के सुधीर नारायण द्वारा भजन गायन से हुई। आपके साथ तबले पर बलराम मिश्र एवं कीबोर्ड पर संतोष कुमार ने संगत की। सुधीर ने शंकर तेरी जटा से बहती है गंगा की धारा, गाइए गणपति जगवंदन... आदि भजनों की प्रस्तुति की।
विज्ञापन

दूसरी प्रस्तुति में आलोक पांडेय के निर्देशन में शिवार्चनम के तहत पुष्पांजलि, गंगा स्तुति, शिवाह्न, नटराज स्तुति एवं आनंद तांडव पेश किया गया। तीसरी प्रस्तुति नीरज सिंह के भजन गायन की हुई। आप द्वारा गायन का आरंभ बम बम बोल रहा है काशी... से किया तथा समापन शंकर के डमरू से किया। आपके साथ तबले पर पंकज राय, ढोलक पर वीरेंद्र वीर, पैड पर शेखर, आर्गन पर रंजन दास, बैंजो पर सुरेश ने साथ दिया। संयोजन डॉ लवकुश द्विवेदी एवं डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने किया। सहयोग अतुल सिंह ने किया। संचालन डॉ. ज्योति सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed