फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In the meeting, CM realizes the test corona control campaign

बीएचयू में सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक, कहा- कोरोना मरीजों के इलाज में न हो कोताही

Sat, 29 Aug 2020 09:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 29 Aug 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
In the meeting, CM realizes the test corona control campaign
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीएचयू सहित सरकारी अस्पतालों को पूरी क्षमता से संचालन की कार्ययोजना बनाई। करीब ढाई घंटे की मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री ने कोविड अस्पतालों को प्रशिक्षित करने की रुपरेखा भी बनवाई। बीएचयू कुलपति की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बीएचयू के पास सभी सुविधाएं हैं तो इस महामारी में वे दूसरे अस्पतालों को प्रशिक्षित भी करें।

विज्ञापन


बीएचयू के केंद्रीय सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपदा के वक्त में सबको एकजुट होकर काम करना है। इसके लिए एक जैसी रणनीति बनाकर सभी अस्पताल मरीजों का इजाल करें ताकि लोगों को राहत मिले। उन्होेंने बीएचयू सहित कोविड अस्पतालों से सीसीटीवी कैमरों से लैस करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


कहा कि कोविड कमांड कंट्रोल रुम से इनकी मॉनिटरिंग की जाए। प्रतिदिन जिला प्रशासन के अधिकारी बीएचयू प्रशासन के साथ बैठककर समन्वय बनाएंगे। राज्य सरकार की ओर से बीएचयू को करीब 22 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों छत से गिरकर हुई मौत और शव मिलने के मामले की जानकारी ली। बीएचयू प्रशासन ने दोनों मौत को हादसा और आत्महत्या करार दिया। बैठक के बाद मुख्यमंत्री विकास कार्यो की समीक्षा के लिए सर्किट हाउस पहुंचे और परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान बीएचयु कुलपति राकेश भटनागर, मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल, जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed