{"_id":"639cbecc5cb6ef356d07bd57","slug":"in-the-court-of-baba-lat-bhairav-tantra-devotees-bowed-their-heads-did-meditation-varanasi-news-vns688932321","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बाबा लाट भैरव के दरबार में तंत्र साधकों ने नवाए शीश, पौष कालाष्टमी पर की साधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बाबा लाट भैरव के दरबार में तंत्र साधकों ने नवाए शीश, पौष कालाष्टमी पर की साधना
Sat, 17 Dec 2022 07:27 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:27 AM IST
सार
पौष कालाष्टमी पर शुक्रवार को श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंध समिति की ओर से कज्जाकपुरा स्थित अनादिकालेश्वर बाबा श्री लाट भैरव का त्रिगुणात्मक शृंगार हुआ। बाबा के भव्य मुखौटे को विग्रह पर विराजमान कराकर रजत मुंडमाला, नवीन वस्त्र, काला गंडा सहित गेंदा, गुलाब इत्यादि के फूल-मालाओं से सुसज्जित कर सजावट की गई।
विज्ञापन
बाबा लाट भैरव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भूत संघ के नायक का शुक्रवार को पंचमकार पूजन हुआ। भूत भावन भगवान शंकर के प्रतिरूप बाबा श्री कपाल भैरव के द्वार पर तंत्र साधकों ने शीश नवाया। काशी के न्यायाधीश बाबा लाट भैरव का सत, रज और तम विधियों से पूजन हुआ। शुक्रवार देर रात तक श्रद्धालुओं ने त्रिगुणात्मक शृंगार स्वरूप के दर्शन किए।
पौष कालाष्टमी पर शुक्रवार को श्री कपाल भैरव अथवा लाट भैरव प्रबंध समिति की ओर से कज्जाकपुरा स्थित अनादिकालेश्वर बाबा श्री लाट भैरव का त्रिगुणात्मक शृंगार हुआ। बाबा के भव्य मुखौटे को विग्रह पर विराजमान कराकर रजत मुंडमाला, नवीन वस्त्र, काला गंडा सहित गेंदा, गुलाब इत्यादि के फूल-मालाओं से सुसज्जित कर सजावट की गई। गर्भ गृह में अष्ट भैरव सहित माता काली, प्रथम पूज्य देव गणेश आदि देव प्रतिमाओं का शृंगार हुआ। तांत्रिक पूजा के अवसर पर काशी के न्यायाधीश के दरबार मे तंत्र साधकों ने विशेष पूजन-अर्चन किया।
बटुक भैरव के महंत राकेश पुरी ने बाबा के सम्मुख साधना कर विश्व शांति की कामना की। बाबा को मौसमी व्यंजन चूड़ा-मटर व गाजर का हलवा अर्पित कर प्रसाद का वितरण किया गया। मध्य रात्रि में हजारा दीपक से आरती उतारी गई। इस दौरान हरिहर पांडेय, बसंत सिंह राठौर, छोटेलाल जायसवाल, मुन्ना लाल यादव, विक्रम, छोटन और शिवम अग्रहरि उपस्थित थे।