फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In Ramnagar would uncover cyber crime forensic lab

रामनगर में खुलेगा साइबर क्राइम फोरेंसिक लैब

Fri, 15 May 2015 02:00 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
वाराण्ासी, ब्यूरो Updated Fri, 15 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
In Ramnagar would uncover cyber crime forensic lab

वाराणसी (ब्यूरो)। साइबर ठगी करने वाले अब बच नहीं पाएंगे। रामनगर के विधि विज्ञान प्रयोगशाला में साइबर क्राइम फोरेसिंक लैब बनाया जाएगा। लैब के लिए कई उपकरण आ चुके हैं जबकि कुछ और को अभी खरीदने की तैयारी है।

विज्ञापन

 साइबर क्राइम फोरेसिंक लैब खुलने से बनारस सहित पूर्वांचल के आठ से दस जिलों को इसका फायदा होगा। साथ ही यहां एक जुलाई से बिसरा का परीक्षण भी होगा।
विज्ञापन

अब तक स्थानीय पुलिस साइबर ठगी की पड़ताल के लिए लखनऊ या अन्य प्रदेश में स्थापित साइबर क्राइम फोरेंसिक लैब की मदद लेती थी। फोरेंसिक साइंस लैब के निदेशक डा. एसबी उपाध्याय गुरुवार को बनारस में थे। टीम के साथ रामनगर पहुंचे डा. उपाध्याय ने यहां साइबर क्राइम फोरेसिंक लैब स्थापित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 उन्होंने विधि विज्ञान प्रयोगशाला का दौरा भी किया और यहां एक जुलाई से बिसरा परीक्षण शुरू करने की बात कही। लैब को आधुनिक बनाने के लिए नए उपकरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन भी दिया।

शुरुआत में चार जिलों बनारस, गाजीपुर, चंदौली और जौनपुर से आए बिसरा की जांच होगी। मालूम हो कि अकेले बनारस से 70 से 80 बिसरा हर महीने जांच के लिए लखनऊ भेजा जाता है। बहरहाल, डा. उपाध्याय ने पुलिस लाइन पहुंचकर वहां की फोरेंसिक लैब का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों से जरूरी उपकरणों की कमी को दूर करने के लिए प्रस्ताव बनाकर देने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed