{"_id":"583c95c74f1c1b2d1ede5aa8","slug":"in-march-prime-minister-of-the-billboards-torn-indignation-congressmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्रोश मार्च में कांग्रेसजनों ने पीएम के होर्डिंग फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्रोश मार्च में कांग्रेसजनों ने पीएम के होर्डिंग फाड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 29 Nov 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन
आक्रोश मार्च के दौरान पीएम के होर्डिंग-बैनर फाड़ते कांग्रेस कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी से जनता को हो रही दिक्कतों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को मिंट हाउस से अंबेडकर पार्क कचहरी तक आक्रोश मार्च निकाला। मार्च के दौरान बडे़ नेताओं की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचाया। एक ओर कांग्रेस नेता नगर निगम यात्री प्रतीक्षालय में भाषण दे रहे थे वहीं कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी के होर्डिंग और बैनर फाड़ रहे थे। पीएम के बैनर-होर्डिंग फाड़ने के बाद कांग्रेसियों ने उसे हरे रंग के स्प्रे से कलर किया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी यह सब चुपचाप देखते रहे। कुछ देर बाद पार्टी के ही कुछ लोगों ने कार्यकर्ताओं को हटाया।
उधर, सभा में प्रदेश प्रभारी एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने कहा कि मोदी के नोटबंदी के फैसले से समाज का हर वर्ग परेशान है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय से जनता तकलीफ में है। पूर्व सांसद राजेश मिश्र ने कहा कि सभी पूंजीपति अपना कालाधन सफेद करने के लिए भाजपा से जुड़े हैं। पिंडरा विधायक अजय राय ने कहा कि नोटबंदी के चलते देश की जनता एटीएम और बैंकों की लाइन में खड़ी है। कारोबार और खेती-किसानी सब ठप है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी, सतीश चौबे, मनीष चौबे, संजय चौबे, राघवेंद्र चौबे, आनंद चौबे आदि मौजूद रहे। इस बीच होर्डिंग-बैनर पर स्प्रे से कलर करने की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस ने ली। युवा कांग्रेस के जिला कोआर्डिनेटर राघवेंद्र चौबे ने दावा किया कि उनके नेतृत्व में संपूर्णानंद विवि से बाइक जुलूस मिंट हाउस तक निकला। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले मोदी के होर्डिंग-बैनर पर स्प्रे डाला गया। इसमें नागेंद्र पाठक, पार्षद गोविंद शर्मा, ओम शुक्ला, चंचल शर्मा, मयंक चौबे, दानिश, रोहित दूबे शामिल रहे। वहीं, मार्च के चलते नदेसर से कचहरी तक लगे जाम में लोग दो घंटे परेशान हुए।
नोटबंदी से हो रही दिक्कतों को लेकर बुनकर बिरादराना की कई तंजीमों ने बंद का समर्थन किया। बुनकरों ने काम बंद रखा। बंद का समर्थन करने वालों में बुनकर बिरादराना तंजीम बावनी, बुनकर बिरादराना तंजीम बाइसी व तंजीम बारह शामिल रहे हैं। बावनी के सरदार हाजी निजामुद्दीन अंसारी का कहना है कि नोटबंदी से बुनकराें की कमर तोड़ दी है। सरैया के रहने वाले इम्तियाज व जैनपुरा के बेलाल अहमद ने बताया कि बुनकरों की हालत पहले ही खराब है, उस पर नोटबंदी से धंधा मंदा पड़ गया है।
विज्ञापन
नोट बंदी के विरोध में वामदलों के संयुक्त आह्वान पर लहुराबीर से आक्रोश मार्च निकाला गया। सभी नोटबंदी के विरोध में जमकर नारे लगाए। मार्च के मैदागिन पहुंचने पर हुई सभा में माकपा के राज्य सचिव हीरालाल ने कहा कि नोटबंदी अब तक 70 लोगों की जान ले चुकी है। किसान, मजदूर, नौजवान सभी परेशान हैं। मनीस, नंदलाल पटेल, निजामुद्दीन, श्यामलाल, सरिता पटेल, नरेंद्र पांडेय, सागर गुप्ता, अमरनाथ, रामजी सिंह, मोविन अहमद, डॉ. चुन्नीलाल, नंदराम, राजेंद्र प्रसाद आदि ने संबोधन किया। उधर, भगत सिंह-अंबेडकर विचार मंच की ओर से अर्दली बाजार में सभा के बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा गया। सतीश सिंह, रामजी यादव, आनंद तिवारी, किशोरी लाल कश्यप उपस्थित थे।