{"_id":"6adfbe5691c5a385250ea0f5","slug":"in-laws-entered-the-house-and-assaulted-someone-amidst-a-dispute-between-a-husband-and-wife-varanasi-news-c-20-vns1022-1595263-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पति-पत्नी विवाद में ससुरालियों ने घर में घुसकर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पति-पत्नी विवाद में ससुरालियों ने घर में घुसकर की मारपीट
विज्ञापन
शिवपुर। मीरापुर बसही में दंपती के बीच हुए विवाद के बाद ससुराल वालों ने घर में घुसकर पति से मारपीट की। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
मीरापुर बसही निवासी जितेंद्र चौहान ने पुलिस को बताया कि पत्नी से घरेलू बातों को लेकर उनका विवाद हुआ था। पत्नी ने इसकी सूचना अपने भाई विपिन सिंह को दी। विपिन सिंह बाराबंकी से अपने चाचा और दोस्तों के साथ घर पहुंचा और मारपीट की। मारपीट में पिता को भी चोटें आईं। धमकी दी कि पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। शिवपुर इंस्पेक्टर अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद