फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In-laws beaten pregnant and expelled from home in mau

मऊ: ससुरालवालों ने गर्भवती को मार पीटकर घर से निकाला,पीड़िता लगा रही थाने का चक्कर,पुलिस बना रही सुलह का दबाव

Fri, 26 Jun 2020 04:40 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 26 Jun 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
In-laws beaten pregnant and expelled from home in mau
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

मऊ जिले की घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर हड़़हुआ गांव की एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने दो सप्ताह पूर्व मारपीट कर घर से निकाल दिया। आरोप है कि गर्भवती महिला को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस उल्टे  उस पर सुलह करने का दबाव बना रही है। पीड़िता की मानें तो पुलिस उसके अधिवक्ता भाई को मुकदमे मे फंसाने की धमकी भी दे रही है। 

विज्ञापन


घोसी कोतवाली क्षेत्र के भेलउर चंगेरी गांव निवासी सोनी देवी की शादी मानिकपुर हड़हुआ गांव निवासी अभिमन्यु यादव के साथ चार वर्ष पूर्व हुई थी। सोनी का आरोप है कि उसका पति और उसकी जेठानी उसे मारने पीटने के साथ प्रताड़ित करते हैं। फरवरी 2020 में उसके पति ने धोखे से कोई दवा खिलाकर पेट में पल रहे गर्भ को मारने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


इस दौरान सोनी को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराना पड़़ा। तब जाकर उसकी जान बच सकी थी। मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित कई ससुरालवालों पर मुकदमा भी दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई आजतक नहीं की गई। पंचायत के बाद ससुराल वाले सोनी को घर ले गए, लेकिन उसे गांव के बाहर मौजूद अपने नलकूप के लिए बने कमरे में रख दिए। बाद में 11 जून की रात उसके पति ने मारपीटकर घर से निकाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed