{"_id":"5ddceb998ebc3e54ca641e20","slug":"in-ghazipur-angry-woman-hangs-her-son-and-daughter-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में पति से नाराज महिला ने पुत्र व पुत्री के साथ लगाई फांसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में पति से नाराज महिला ने पुत्र व पुत्री के साथ लगाई फांसी, एक की मौत
Tue, 26 Nov 2019 02:38 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 26 Nov 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी बात को लेकर पति से हुए झगड़े के बाद पत्नी ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ फांसी लगा ली। जिसमे बालक की मौत हो गई, वहीं वह और उसकी बच्ची जीवन व मौत के बीच झूल रही है। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रेवरिया गांव निवासी मेवालाल की पत्नी सीमा देवी (28 )सोमवार की रात अपने पति से विवाद हुआ था। जिसे लेकर सीमा देवी ने अपने दो मासूम बेटा रविंद्र 4 वर्ष व पुत्री लक्ष्मीना 5 वर्ष के साथ फांसी का फंदा बनाकर झूल गई।
विज्ञापन
जिसमे बेटे रविंद्र की मौत हो गयी वहीं सीमा व उसकी पुत्री लक्ष्मी की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दुल्लहपुर थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गये और जब शव के पास पहुंचे तो सीमा और लक्ष्मीना की सांसें चल रही थी पुलिस ने आनन-फानन उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन