फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   In collaboration with monkey army at sea bridge

वानरी सेना के सहयोग से समुद्र पर बना पुल

Thu, 06 Oct 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी Updated Thu, 06 Oct 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
In collaboration with monkey army at sea bridge
रामनगर की रामलीला में लगा रावण का दरबार।
यह लघु जलधि तरत कति बारा/अस सुनि पुनि कह पवन कुमारा/प्रभु प्रताप बड़वानल भारी/सोषेउ प्रथम पयोनिधि बारी/जामवंत बोले दोउ भाई/नल नीलहि सब कथा सुनाई/रामप्रताप सुमिरि मन माही/करहु सेतु प्रयास कछु नाही /देखि सेतु अति सुंदर रचना/बिहसि कृपानिधि बोले बचना।/ बांधा सेतु नील नल नागर/राम कृपा जसु भयउ उजागर। रामनगर की रामलीला में सिंधु तट प्रयाण, सेतु निर्माण एवं शिव स्थापना की लीला देखने के लिए लीला प्रेमियों की भीड़ उमड़ी रही। लीला का मंचन नगर के लंका क्षेत्र में हुआ। 
विज्ञापन


माता जानकी के अशोक वाटिका में होने की जानकारी पाकर सुग्रीव की अगुवाई में भगवान श्रीराम की जय-जयकार करती वानरी सेना प्रस्थान कर समुद्र तट पर पहुंचती है। उधर विभीषण रावण से कहता है कि रामजी को वापस कर दीजिए जिससे कि आप का बुरा न हो। रावण विभीषण से कहता है कि तेरी मौत नजदीक आ गई है। बस यह कहकर ही उसे लात मारकर लंका से निकाल देता है। तब विभीषण रथ पर बैठकर श्रीराम के पास आता है।
विज्ञापन


इसके बाद श्रीराम समुद्र के पास जाकर आराधना करते हैं, किसी तरह तीन दिन तक अनुननय विनय करने के बाद जब समुद्र रास्ता बनाने नहीं देते हैं तो क्रोधित होकर श्रीराम धनुष उठाते हैं। चूंकि श्रीराम तरकस चढ़ा लिए थे और उसे उतारना शोभा नहीं देता, ऐसे में उन्होंने उत्तर दिशा की ओर से बाण चला दिया। इसके बाद समुद्र श्रीराम को प्रणाम कर चला जाता है। एक ओर नल नील पत्थर डालते गए और वह समुद्र में तैरता गया, देखते-देखते ही रास्ता बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर भगवान राम शिवलिंग की स्थापना में लग गए, प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पूजन-अर्चन करने लगे। शिव स्थापना के बाद जब प्रभुशंकर की आरती अपने हाथ से करते हैं तो चारो तरफ हर-हर महादेव का उदघोष होने लगा और सभी श्रद्धालु उस रुप को देख नेत्र सुफल करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed