फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   IMS BHU promoted 50 more than doctors after four years

उपलब्धि: आईएमएस बीएचयू में 50 से अधिक डॉक्टरों का प्रमोशन, चार साल बाद प्रमोशन से शिक्षकों में खुशी

Sun, 14 Jul 2024 11:56 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 14 Jul 2024 11:56 AM IST
सार

आईएमएस बीएचयू में 50 से अधिक डॉक्टरों का प्रमोशन हुआ है। चार साल बाद प्रमोशन होने से शिक्षकों में खुशी का माहौल है। सोमवार को सभी डॉक्टर अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। 

विज्ञापन
IMS BHU promoted 50 more than doctors after four years
IMS BHU - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू में करीब चार साल बाद बड़े पैमाने पर डॉक्टरों (शिक्षकों) का प्रमोशन हुआ है। जून के अंतिम सप्ताह तक चले साक्षात्कार के बाद प्रमोशन का लिफाफा खुला। 50 से अधिक डॉक्टरों को ईमेल भेजा गया है। इसमें किसी का प्रमोशन 2021 तो किसी को 2022 से प्रमोशन मिला है। कुछ लोगों को दोपहर में ईमेल मिला तो उन्होंने विभाग में जिम्मेदारी संभाली जबकि देर शाम ईमेल मिलने के कारण अधिकांश डॉक्टर सोमवार को विभाग में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन


आईएमएस में मॉर्डन मेडिसिन, आयुर्वेद संकाय, दंत चिकित्सा संकाय को मिलाकर करीब 300 से ज्यादा डॉक्टरों के पद हैं। इस समय करीब 100 पद खाली हैं। इस बीच 100 पदों पर प्रमोशन होना था। 
विज्ञापन


जून महीने में कुलपति, आईएमएस निदेशक की मौजूदगी में ईएनटी, एनीस्थीसिया, न्यूरोलॉजी, नेत्र रोग विभाग, जीरियाट्रिक, सर्जरी, रेडियोथेरेपी, न्यूरो सर्जरी, मेडिसिन सहित अन्य विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसर से एसोसिएट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर पद के लिए साक्षात्कार के साथ ही प्रोफेसर से सीनियर प्रोफेसर पद पर भी प्रमोशन के लिए डॉक्टरों ने साक्षात्कार दिया। साक्षात्कार के बाद से ही सभी को परिणाम का इंतजार था। इधर शनिवार को विभागवार एक-एक कर लिफाफा खुला, जिसके बाद डॉक्टरों को प्रमोशन होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
प्रमोशन पाने वाले आईएमएस बीएचयू के सभी शिक्षकों को बधाई। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी शिक्षक संस्थान और विभाग के विकास के साथ ही मरीजों की सेवा में तत्पर रहेंगे। इसका मुझे पूरा विश्वास है। -प्रो.एसएन संखवार, निदेशक, आईएमएस बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed