{"_id":"6653c5cf5d19d2b9ed099e27","slug":"ims-bhu-list-of-departments-not-installing-biometric-machines-is-being-prepared-varanasi-news-c-20-vns1056-614547-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"IMS-BHU:बायोमेट्रिक मशीन न लगवाने वाले विभागों की बन रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IMS-BHU:बायोमेट्रिक मशीन न लगवाने वाले विभागों की बन रही सूची
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेजों में आधार बेस्ड बायोमेट्रिक हाजिरी की व्यवस्था के मूल्यांकन में आईएमएस बीएचयू में गड़बड़ी मिलने और जुर्माना लगने के बाद अब इसकी नए सिरे से जांच, पड़ताल शुरू हो गई है। आईएमएस निदेशक खुद इसकी निगरानी करेंगे। इसके तहत बायोमेट्रिक अटेंडेंस वाली मशीन लगवाने वाले विभागों की सूची तैयार करवाई जा रही है।
नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी की ओर से मेडिकल कॉलेजों में शिक्षकों, डॉक्टरों, छात्रों के लिए बायोमेट्रिक हाजिरी को अनिवार्य किया गया है। पिछले दिनों एनएमसी ने जांच कराई तो यहां मशीन मानक के अनुसार नहीं मिली। इस पर 12 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। हालांकि एनएमसी ने फिर कुछ दिन बाद से मूल्यांकन की बात कही है। इसको देखते हुए अब आईएमएस निदेशक ने नए सिरे से हाजिरी व्यवस्था की निगरानी शुरू करा दी है।
आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार का कहना है कि जिन विभागों में मशीन नहीं लग सकी है, वहां विभागाध्यक्ष से मशीन लगवाने और सभी संबंधित लोगों का आधार नंबर से उसको लिंक करवाने को कहा गया है।