{"_id":"633c72a4e2f0261a187faf9b","slug":"improvement-in-the-condition-of-patients-admitted-in-hospitals-varanasi-news-vns677613927","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों में भर्ती मरीजों की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों में भर्ती मरीजों की हालत में सुधार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भदोही में रविवार की रात दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने के बाद अस्पतालों में भर्ती मरीजों की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा के बर्न वार्ड में भर्ती सभी नौ मरीजों को मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, दीनदयाल अस्पताल और बीएचयू अस्पताल के साथ ही ट्रॉमा सेंटर में मरीज भर्ती हैं। यहां अस्पतालों में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ओर से निगरानी बढ़ा दी गई कि, जिससे कि संक्रमण न होने पाए।
भदोही की घटना में झुलसे मरीजों को बीएचयू और मंडलीय अस्पताल-दीनदयाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। दीनदयाल में छह और बीएचूय अस्पताल-ट्रॉमा सेंटर में 28 मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को वार्डों के बाहर मरीजों के परिजन भी दुखी होकर बैठे थे और मां दुर्गा से सलामती की दुआ कर रहे थे। कोई अपने मां को लेकर भर्ती था तो कोई बेटे के झुलसने से परेशान था। बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ की टीम मंगलवार को मरीजों के इलाज, जांच में लगी रहीं। ट्रॉमा सेंटर में प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह मरीजों की हालत के बारे जानकारी ली। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने दीनदयाल अस्पताल में सीएमएस से मरीजों का सतर्कता से इलाज करने का निर्देश दिया।