फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Improved variety of paddy 'Golden Prosperity' will flourish in four states

चार राज्यों में लहलहाएगी धान की उन्नत प्रजाति ‘स्वर्ण समृद्धि’

Sun, 29 May 2022 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Improved variety of paddy 'Golden Prosperity' will flourish in four states
वाराणसी। बिहार की प्रमुख धान की प्रजाति स्वर्ण समृद्धि देश के चार राज्यों में लहलहाएगी। चांदपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (इरी) ने यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिसा के 559 ऑन फार्म ट्रायल (ओएफटी) 27 प्रजाति के धान के बीजों पर किया था। इसमें स्वर्ण समृद्धि का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। अब इस प्रजाति को इरी किसानों के खेतों में लगाने की तैयारी में है। वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. कुंतल दास के नेतृत्व में शोध कार्य किया गया।
विज्ञापन

मौसम के अनुकूल कम संसाधनों में अधिक और गुणवत्ता युक्त धान की फसल के उत्पादन के उद्देश्य से इरी ने पिछले साल चांदपुर सहित बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिसा में 27 प्रजाति के धान के बीजों पर शोध किया था। इसमें बिहार के पर्यावरण के लिए सरस्वती, सबौर हर्षित, सबौर श्री, स्वर्ण समृद्धि, बीआरआरआई-69 का प्रदर्शन आशाजनक रहा। ओडिसा के लिए सीआर धान-210, बीनाधान-17, बीआरआरआई 69, स्वर्ण समृद्धि का बेहतर प्रदर्शन रहा। छत्तीसगढ़ में बीनाधान-17, बीआरआरआई-69, स्वर्ण समृद्धि, एमटीयू-1155 का अच्छा प्रदर्शन देखने को रहा। जबकि उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से के लिए बीआरआरआई-75, सीआर धान 307, स्वर्ण समृद्धि को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन

इनसेट------
जल्दी पकने वाली प्रजाति में राजेंद्र सरस्वती और सबौर हर्षित बेहतर
डॉ. कुंतल दास ने बताया कि चार राज्यों में 27 रिलीज प्रजातियों में सीधी बुवाई और जल्दी पकने वाली प्रजाति में राजेंद्र सरस्वती और सबौर हर्षित बेहतर है। वहीं रोपाई के लिए जल्दी पकने वाली और सिंचाई क्षेत्र के लिए बीनाधान-11, सीआर-307, बीआरआरआई-75 को बेहतर माना गया है। सबसे अच्छा प्रदर्शन बिहार की स्वर्ण समृद्धि का रहा, जो 130 से 135 दिनों में पक कर तैयार होने वाली प्रजाति है। इसका उत्पादन पांच से छह टन प्रति हेक्टेयर आंका गया है। डॉ. कुंतल दास ने बताया अब इन चयनित किस्मों को प्रदर्शन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। किस्मों को संबंधित और अनुकूलित राज्यों की बीज श्रृंखला में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed